यूटिलिटी

ट्रेन में कहां लगा है आपका डिब्बा? ऐसे एक सेकंड में चलेगा पता

Where is your Coach on the train: अधिकांश प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर, डिजिटल डिस्प्ले या बोर्ड ट्रेन के प्लेटफार्म के रिलेटिव प्रत्येक कोच (Coach Status) की स्थिति दिखाते हैं। यदि स्टेशन पर प्लेटफार्म डिस्प्ले की सुविधा नहीं है तो आप यह काम मोबाइल ऐप की मदद से भी कर सकते हैं।

Image

Train Coach status

Where is your Coach on the train: भारत में हर दिन लाखों-करोड़ों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। कई बार हम समय से पहले प्लेटफार्म नहीं पहुंच पाते हैं ऐसे में हडबड़ी में ट्रेन का डिब्बा खोजना भी परेशानी का काम हो जाता है। लेकिन चिंता न करें हम आपको यहां एक खास तरीका बता रहे हैं जिसकी मदद से आप न सिर्फ आप ट्रेन का सही स्टेटस जान सकेंगे, बल्कि आपका डिब्बा किस साइड और कौन-से नंबर पर लगा तक की जानकारी भी देख सकते हैं, ताकि आखिरी मिनट में भी आप अपनी ट्रेन पकड़ सकें।

टिकट पर कोच नंबर देखें

आपके ट्रेन टिकट में एक कोच नंबर (जैसे, S5, A1, या M2) लिखा होता है, यह उस विशिष्ट कोच को बताता है जहां आपकी सीट रिजर्व है। इसी कोच नंबर की मदद से आप अपने डिब्बे की पोजीशन का पता लगा सकते हैं। बता दें कि स्लीपर क्लास (S1, S2, आदि), एसी कोच (A1, A2, आदि), चेयर कार (CC, D1, आदि) को दिखाते हैं। वहीं अब डिब्बे की लोकेशन पता करने का तरीका जानते हैं।

प्लेटफार्म डिस्प्ले और घोषणा

अधिकांश प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर, डिजिटल डिस्प्ले या बोर्ड ट्रेन के प्लेटफार्म के रिलेटिव प्रत्येक कोच की स्थिति दिखाते हैं। उदाहरण के लिए, वे संकेत दे सकते हैं कि कोच S5 प्लेटफार्म जोन 4 के पास रुकेगा। यानी यदि आपका S5 कोच है तो आपको डिस्प्ले पर दिखने वाले S5 जोन में जाना है और आपको आपका डिब्बा मिल जाएगा।

मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइट

यदि स्टेशन पर प्लेटफार्म डिस्प्ले की सुविधा नहीं है तो आप यह काम मोबाइल ऐप की मदद से भी कर सकते हैं। आप इसके लिए "Where is My Train" जैसे ऐप या IRCTC और RailYatri जैसी वेबसाइट का उपयोग करके रियल टाइम में ट्रेन और कोच का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसमें आपको गाड़ी नंबर दर्ज करना है और सीटिंग लोकेशन वाले ऑप्शन में आपको सभी डिब्बों की पोजीशन दिख जाएगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article