टेक एंड गैजेट्स

Squid Game Season 2 Netflix: Google पर छाया Squid Game, सर्च करते ही जलने लगेगी Red Light-Green Light

Squid Game Red Light-Green Light: इस गेम के नियम भी वेब सीरीज वाले गेम जैसे ही हैं। यानी गाना शुरू होते ही आपको आगे की तरफ भागना होता है और जैसे की गाना बंद होता है यंग-ही दूसरी तरफ देखती है और ऐसी स्थिति में यदि कोई भी प्लेयर हिलता है तो उसे गेम से बाहर कर दिया जाता है।

Image

Squid Game Red Light-Green Light:

Squid Game Red Light-Green Light: कल यानी 26 दिसंबर को स्क्विड गेम सीजन 2 को आधिकारिक तौर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के साथ रेड लाइट, ग्रीन लाइट गेम की भी वापसी हो गई है। यदि आप इस गेम को खेलना चाहते हैं तो यह गूगल पर फ्री में उपलब्ध है। यानी यदि आप हिट नेटफ्लिक्स सीरीज स्क्विड गेम (Squid Game) के फैन हैं तो इस गेम को सीधे गूगल सर्च रिजल्ट्स से एक्सपीरियंस कर सकते हैं।

गूगल पर कैसे खेलें रेड लाइट, ग्रीन लाइट गेम: Squid Game Season 2 Netflix

यदि आप इस गेम को खेलना चाहते हैं तो आपको मोबाइल या डेस्कटॉप डिवाइस का उपयोग करके Google पर “Squid Game” सर्च करना होगा। सर्च करने के बाद, स्क्रीन के नीचे एक भूरे रंग का गेमपैड आइकन दिखाई देता है। आइकन पर क्लिक करने से खिलाड़ी वर्चुअल गेम में चले जाते हैं, यहां स्क्विड गेम वेब सीरीज वाली विशाल गुड़िया, यंग-ही, नियमों का पालन न करने वाले किसी भी व्यक्ति को पकड़ने के लिए तैयार रहती है।

Google पर स्क्विड गेम कैसे खेलें: Squid Game Season 2 Netflix

इस गेम के नियम भी वेब सीरीज वाले गेम जैसे ही हैं। यानी गाना शुरू होते ही आपको आगे की तरफ भागना होता है और जैसे की गाना बंद होता है यंग-ही दूसरी तरफ देखती है और ऐसी स्थिति में यदि कोई भी प्लेयर हिलता है तो उसे गेम से बाहर कर दिया जाता है। यानी आपको यंग-ही के मुड़ने और गाने बजने के दौरान अपने छह कैरेक्टर्स को फिनिश लाइन के पार पहुंचाना है।

यदि इस दौरान कोई भी कैरेक्टर यंग-ही की नजरों में आता है तो आप उस कैरेक्टर खो देते हैं। बता दें कि आगे बढ़ने के लिए नीले रंग के सर्कल बटन पर टैप करना होता है और रुकने के लिए लाल X बटन पर टैप करना होता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article