यूटिलिटी

PM Vishwakarma Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? फायदों से लेकर अप्लाई करने तक, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

PM Vishwakarma Yojana: इस योजना का लाभ देश के ऐसे पारंपरिक कारीगर उठा सकते हैं जो पीढ़ियों से अपने काम में माहिर हैं। इस योजना में 15 दिन की मुफ्त ट्रेनिंग, साथ में हर दिन 500 रुपये स्टाइपेंड मिलता है। वहीं टूल किट खरीदने के लिए 15,000 रुपये की सहायता भी मिलती है।

Image

PM Vishwakarma Yojana

PM Vishwakarma Yojana: भारत सरकार ने पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए "प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना" की शुरुआत की है। यह योजना 17 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लॉन्च की गई थी। इसके तहत सरकार वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक कुल 13,000 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। चलिए जानते हैं इस योजना के फायदों के बारे में और कैसे आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ देश के ऐसे पारंपरिक कारीगर उठा सकते हैं जो पीढ़ियों से अपने काम में माहिर हैं। इसमें शामिल हैं-बढ़ई, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, दर्जी, धोबी, नाई, मालाकार, ताला बनाने वाले, अस्त्रकार, मूर्तिकार, मोची, नाव बनाने वाले, खिलौना निर्माता, टोकरी, चटाई, झाड़ू, फिशिंग नेट बनाने वाले, टूल किट और हथौड़ा बनाने वाले कारीगर आदि।

किन्हें मिलेगा फायदा?

  • आवेदक की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • पारिवारिक पृष्ठभूमि में कारीगरी का काम होना जरूरी है।
  • एक ही परिवार के एक सदस्य को योजना का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Steve Jobs ने क्यों कहा-'आइसक्रीम बेचो' बताया सक्सेस होने का असली मतलब

किन्हें नहीं मिलेगा लाभ?

  • यदि परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है।
  • पहले से किसी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं।

क्या-क्या मिलते हैं फायदे?

  • 15 दिन की मुफ्त ट्रेनिंग, साथ में हर दिन 500 रुपये स्टाइपेंड।
  • टूल किट खरीदने के लिए 15,000 रुपये की सहायता।

दो चरणों में बिना गारंटी का कुल 3 लाख रुपये का लोन

  • पहले चरण में 1 लाख रुपये
  • लोन चुकाने पर दूसरे चरण में 2 लाख रुपये लोन
  • लोन पर ब्याज दर बहुत कम होती है।

कैसे करें आवेदन?

योजना का लाभ लेने के लिए pmvishwakarma.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article