होटल में चेक-इन करने के लिए न करें आधार कार्ड का इस्तेमाल, Masked Aadhaar आएगा काम
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 23, 2026, 06:01 PM IST
Masked Aadhaar Card: आधार कार्ड का इस्तेमाल हर दूसरे काम में पहचान को सत्यापित करने के लिए किया जाता है। क्या आप भी हर काम के लिए अपना 12 डिजिट आधार नंबर दिखाने वाला आधार कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर हां, तो इससे आपकी प्राइवेसी को खतरा हो सकता है। इसकी जगह आपको Masked Aadhaar इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
Masked Aadhaar Card (Photo : uidai)
Masked Aadhaar Card: भारत में नागरिकों की पहचान को सत्यापित करने के लिए हर दूसरे काम में आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। आपके पास भी आधार कार्ड होगा, क्या आप भी अभी तक होटल में चेक-इन करने, सिम कार्ड के लिए आईडी प्रूफ के रूप में अपना 12 डिजिट के आधार नंबर वाला आधार कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। इस तरह हर जगह आधार कार्ड का इस्तेमाल आपकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है। इसकी जगह आपको मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar) इस्तेमाल करना चाहिए।
क्या होता है मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar)
मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar) आधार कार्ड का ऐसा वर्जन है, जिसमें 12 अंकों की पूरी आधार संख्या नहीं दिखाई जाती। इसमें पहले 8 अंकों को xxxx‑xxxx के रूप में दिखाया जाता है और बाकी के चार अंक नजर आते हैं।
इससे व्यक्ति की पहचान भी सत्यापित हो जाती है और पूरा आधार नंबर भी सार्वजनिक नहीं होता। मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar) से आधार कार्ड होल्डर की डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी बनी रहती है। मास्क्ड आधार UIDAI की ओर से ही जारी किया जाता है, इसलिए यह आपकी पहचान को सत्यापित करने का एक वैलिड डॉक्यूमेंट है।
मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar) पर आधार कार्ड होल्डर की फोटो, नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और घर का एड्रेस जैसी सभी डिटेल्स होती हैं। यही वजह है कि इसे ई-केवाईसी प्रॉसेस के लिए भी स्वीकार किया जा सकता है।
कैसे डाउनलोड करें मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar)
- सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in पर आएं
- अब नीचे की ओर Download Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड एंटर करें
- अब Send OTP पर क्लिक करें।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन कोड आएगा।
- अब Do you want a masked Aadhaar? बॉक्स को टिक करें।
- OTP दर्ज करें और Verify & Download पर क्लिक करें।
- पासवर्ड‑प्रोटेक्टेड PDF आपके कंप्यूटर या मोबाइल पर ऑटोमैटिक डाउनलोड हो जाएगा।
कैसे ओपन करें डॉक्यूमेंट
आधार के पासवर्ड‑प्रोटेक्टेड PDF को खोलने के लिए पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। हर आधार कार्ड होल्डर के केस में यह पासवर्ड अलग होता है। यह पासवर्ड आधार कार्ड होल्डर के नाम और डेथ ऑफ ईयर के कॉम्बिनेशन से बनता है। उदाहरण के लिए अगर आधार कार्ड होल्डर का नाम नीरज है और डेथ ऑफ ईयर 1998 है तो पासवर्ड NEER1998 होगा। यह पासवर्ड नाम के पहले चार लेटर और डेथ ऑफ ईयर से बनता है।