यूटिलिटी

Call Merging Scam: बस एक कॉल और खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट! तुरंत जानें यह नया फ्रॉड

What is Call Merging Scam:साइबर ठग अब 'कॉल मर्जिंग स्कैम' के जरिए लोगों को धोखा दे रहे हैं। बिना OTP बताए भी आपके बैंक खाते से पैसे उड़ाए जा सकते हैं। NPCI ने इस नए फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी की है।

Image

कॉल मर्जिंग स्कैम एक नई साइबर ठगी तकनीक है, जिससे बिना OTP बताए भी बैंक खाता खाली हो सकता है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अनजान कॉल मर्ज न करें – साइबर ठग OTP सुनकर आपके पैसे उड़ा सकते हैं।
  • OTP किसी को न बताएं – बैंक या कोई संस्था OTP नहीं मांगती, सतर्क रहें।
  • शिकायत करें – 1930 साइबर हेल्पलाइन और अपने बैंक को तुरंत सूचित करें।

What is Call Merging Scam: भारत में साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में, 'कॉल मर्जिंग टेक्नीक' के जरिए ठगी के मामले सामने आए हैं, जिसमें बिना OTP साझा किए भी बैंक खाते से पैसे गायब हो सकते हैं। कई लोग इस फ्रॉड के शिकार हो चुके हैं, जहां एक कॉल रिसीव करते ही उनके खाते से पैसे कट गए।

क्या है कॉल मर्जिंग स्कैम?

इस तकनीक में साइबर ठग किसी अनजान नंबर से कॉल कर यह दावा करते हैं कि उन्हें आपका नंबर किसी जान-पहचान वाले से मिला है। फिर वे किसी जॉब ऑफर या इवेंट का बहाना बनाकर कॉल मर्ज करने को कहते हैं। जैसे ही कॉल मर्ज होती है, ठग आपके बैंक द्वारा भेजे गए OTP को सुन लेते हैं और आपके खाते से पैसे उड़ा लेते हैं।

कैसे बचें इस धोखाधड़ी से?

अनजान कॉलर्स से सावधान रहें: यदि कोई अनजान व्यक्ति कॉल मर्ज करने को कहे, तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें।

OTP किसी के साथ साझा न करें: बैंक या किसी भी आधिकारिक संस्था द्वारा OTP नहीं मांगा जाता, इसलिए किसी को भी OTP बताने से बचें।

संदिग्ध कॉल आने पर सतर्क रहें: यदि कोई कॉलर जबरदस्ती कॉल मर्ज करने को कहे, तो सतर्क रहें और कॉल तुरंत काट दें।

साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें: अगर किसी अनजान लेनदेन का OTP मिले तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें और अपने बैंक को सूचित करें।

NPCI की चेतावनी

NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। अनजान नंबरों से कॉल मर्ज न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल को लेकर तुरंत रिपोर्ट करें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article