यूटिलिटी

Explainer: क्या होता है ब्लूचिप फंड्स? एक साल में दिया 16% रिटर्न और जोखिम भी कम

Bluechip Funds: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं लेकिन ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते, तो ब्लूचिप फंड्स एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। SIP के जरिए लंबी अवधि में निवेश करके आप सुरक्षित और अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। यहां हम इसके बारे में सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

Image

Bluechip Funds

Bluechip Funds: पिछले कुछ महीनों में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव काफी देखने को मिला है। इस वजह से कई निवेशकों का पोर्टफोलियो नुकसान में चला गया। लेकिन इसी बीच ब्लूचिप म्यूचुअल फंड्स ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बीते एक साल में इन फंड्स ने करीब 16% का रिटर्न दिया है। यहां हम आपको ब्लूचिप फंड्स के बारे में बता रहे हैं और यह भी बताएंगे कि इसमें किसको और क्यों निवेश करना चाहिए और क्यों निवेश नहीं करना चाहिए।

What is Bluechip Funds: क्या होते हैं ब्लूचिप फंड्स?

ब्लूचिप फंड्स को लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स भी कहा जाता है। ये ऐसे फंड होते हैं जो देश की टॉप 100 बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं। उदाहरण के तौर पर- SBI ब्लूचिप फंड, ICICI प्रू ब्लूचिप फंड, एक्सिस ब्लूचिप फंड, कोटक ब्लूचिप फंड आदि।

इन फंड्स को नियम के अनुसार अपनी 80% से ज्यादा राशि टॉप 100 कंपनियों में निवेश करनी होती है। बड़ी कंपनियों में निवेश होने के कारण इनमें रिस्क कम होता है और लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना ज्यादा होती है।

क्यों करें ब्लूचिप फंड में निवेश?

  • कम रिस्क: बड़ी और मजबूत कंपनियों में निवेश होता है, इसलिए बाजार की गिरावट का असर कम होता है।
  • अच्छा रिटर्न: लंबे समय तक निवेश करने पर 12% से 16% तक सालाना रिटर्न मिल सकता है।
  • SIP से निवेश आसान: हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा लगाकर लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
  • लिक्विडिटी: इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं होता, जरूरत पड़ने पर पैसा निकाला जा सकता है।

किसके लिए सही है ये निवेश?

  • जो लोग कम रिस्क के साथ शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं।
  • जो 3 से 5 साल या उससे ज्यादा समय तक निवेश कर सकते हैं।
  • नौकरीपेशा लोग, नए निवेशक और रिटायरमेंट प्लानिंग करने वाले लोग इसमें निवेश कर सकते हैं।

निवेश से पहले ध्यान देने वाली बातें

  • 1. फंड का पिछला प्रदर्शन देखें।
  • 2. फंड मैनेजर का अनुभव और रिकॉर्ड देखें।
  • 3. एक्सपेंस रेशियो (फीस) ज्यादा न हो।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article