यूटिलिटी

Weather Change: कहीं आपके शहर में तो नहीं आने वाला आंधी-तूफान, ये मोबाइल Apps बताएंगे कैसा रहेगा मौसम

Best Weather Forecasting Mobile App: देश के कई इलाकों में घंटे के हिसाब से मौसम बदल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में बीते 2-3 दिनों से मौसम कई बार करवट बदल चुका है। दिल्ली के साथ-साथ इसके आसपास के इलाके जैसे- नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में एक दिन में कई बार मौसम बदल रहा है।

Image

सरकार के मौसम विभाग का एक अपना मोबाइल ऐप है

Photo : iStock

Best Weather Forecasting Mobile App: देश के कई इलाकों में घंटे के हिसाब से मौसम बदल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में बीते 2-3 दिनों से मौसम कई बार करवट बदल चुका है। दिल्ली के साथ-साथ इसके आसपास के इलाके जैसे- नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में एक दिन में कई बार मौसम बदल रहा है। तेज आंधी के बाद होने वाली जोरदार बारिश से दिल्ली और एनसीआर के तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है, जिसकी वजह से इन इलाकों में भीषण गर्मी के मौसम में भी ठंड लग रही है।

कई इलाकों से आईं हादसे की खबरें

दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर भारत और मध्य भारत के कई इलाकों में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। जगह-जगह आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान की वजह से छोटी-मोटी घटनाएं भी सामने आई हैं। अगर आप भी अपने शहर के मौसम को लेकर अपडेट रहना चाहते हैं तो यहां हम आपको मोबाइल ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको मौसम की सबसे सटीक जानकारी देते हैं।

MAUSAM

सरकार के मौसम विभाग का एक अपना मोबाइल ऐप है, जिसका नाम मौसम (Mausam) है। सरकार का ये ऐप आपको आपके शहर के मौसम की सटीक जानकारी देता है।

Skymet Weather

मौजूदा समय में मौसम कब बदल जाए, ये किसी को नहीं मालूम। लेकिन मेड इन इंडिया Skymet Weather ऐप आपको मौसम में होने वाले बदलाव की सटीक जानकारी देता है।

AccuWeather

मौसम की जानकारी देने वाला अमेरिका का ये मोबाइल ऐप आपको आने वाले 45 दिनों के मौसम का हाल बताता है।

The Weather Channel

मौसम की भविष्यवाणी जानने के लिए The Weather Channel भी आपकी काफी मदद कर सकता है। ये ऐप भी अमेरिकी कंपनी का ही है। बताते चलें कि iPhone यूजर्स को यही कंपनी मौसम की जानकारी देती है।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसिया author

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर... और देखें

End of Article