CNG भराने की टेंशन खत्म! इस शहर में शुरू होगी Home Delivery सर्विस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 01:46 PM IST

अब सीएनजी भराने के लिए आपको घंटों इंतजार नहीं करना होगा। मुंबई में अब एक कॉल पर आपको घर ही सीएनजी की होम डिलिवरी होगी।

मुंबई:  CNG भराने के लिए कभी कभी लंबी कतारों का सामना करना पड़ता है जिसमें बहुत वक्त बर्बात होता  है। अब मुंबई में एक कॉल पर सीएनजी की होम डिलिवरी होगी। इस सुविधा की शुरुआत मुंबई से हो रही है। 

आपके दरवाजे पर पहुंचेगा ईंधन 
मुंबई में जल्द ही लोगों को अपने दरवाजे पर सीएनजी मिल सकेगी। ऊर्जा वितरण स्टार्टअप ‘दि फ्यूल डिलिवरी’ ने महानगर गैस लिमिटेड के साथ एक अभिरुचि पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत शहर में मोबाइल सीएनजी स्टेशन की स्थापना की जाएगी। इन मोबाइल सीएनजी स्टेशनों की मदद से ग्राहकों को उनके दरवाजे पर ईंधन पहुंचाया जाएगा।

24 घंटे उपलब्ध होगी सर्विस
द फ्यूल डिलिवरी ने एक बयान में कहा कि यह सेवा 24 घंटे और हर दिन उपलब्ध होगी और इसके जरिए सीएनजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा, कैब, निजी और वाणिज्यिक वाहनों, स्कूल बसों और अन्य वाहनों की ईंधन संबंधी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

ग्राहकों को नहीं करना पड़ेगा लंबी कतारों में इंतजार
इस सेवा की शुरुआत से ग्राहकों को सीएनजी के लिए लंबी-लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।स्टार्टअप ने कहा कि उसे मुंबई में दो मोबाइल सीएनजी स्टेशन संचालित करने के लिए एमजीएल (महानगर गैस लिमिटेड) से मंजूरी मिल गई है।यह सेवा अगले तीन महीनों में मुंबई के सायन और महापे से शुरू होगी और धीरे-धीरे इसे शहर के अन्य हिस्सों में भी विस्तारित किया जाएगा।द फ्यूल डिलिवरी के संस्थापक-सीईओ रक्षित माथुर ने कहा कि देश भर में दरवाजे पर डीजल की सफलतापूर्वक आपूर्ति करने के बाद, हम सीएनजी की घरों तक आपूर्ति की घोषणा करके एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

End of Article