यूटिलिटी

इस टेलीकॉम कंपनी के यूजर्स को फ्री मिलेगा नेटफ्लिक्स, जानिए क्या है पूरा मामला

वोडाफोन आईडिया ने हाल ही में ग्लोबल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की घोषणा की है। कंपनी ने यह साझेदारी अपने यूजर्स को बेहतर एंटरटेनमेंट प्रदान करवाने के नजरिये से की है। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है और यूजर्स किस तरह मुफ्त में नेटफ्लिक्स से मनोरंजन प्राप्त कर सकते हैं।

Image

इस टेलिकॉम कंपनी के यूजर्स को फ्री मिलेगा नेटफ्लिक्स, जानिए क्या है पूरा मामला

Photo : iStock

टेलिकॉम इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी वोडाफोन आईडिया ने हाल ही में अपने यूजर्स को मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक काफी महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। वोडाफोन आईडिया ने हाल ही में घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि उसने ग्लोबल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी कर ली है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह जल्द ही नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर पोस्ट पेड प्लान्स लेकर आएगी। वोडाफोन आईडिया का कहना है कि इस साझेदारी की बदौलत यूजर्स मोबाइल, टैबलेट या फिर टीवी पर अपनी पसंद का वर्ल्ड क्लास प्रोग्राम देख पायेंगे। फिलहाल कंपनी के प्रीपेड यूजर्स ही मुफ्त में नेटफ्लिक्स का आनंद उठा पायेंगे।

ऐसे फ्री में मिलेगा नेटफ्लिक्स

मुफ्त में नेटफ्लिक्स से मनोरंजन प्राप्त करने के लिए आपको अपने फोन को रिचार्ज करना होगा। कंपनी ने दो नए रिचार्ज प्लान्स की घोषणा की है और इन रिचार्ज प्लान्स को खरीदकर आप बहुत ही आराम से मुफ्त में नेटफ्लिक्स देख सकते हैं। इनमें से पहला प्लान 998 रुपये का है और इस प्लान में आपको 70 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही रोजाना 1.5 जीबी डेटा, 100SMS और 70 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा भी दी गई है। यह प्लान नेटफ्लिक्स बेसिक के साथ आता है और इस प्लान से फोन रिचार्ज करवाकर आप टीवी या फिर फोन पर फ्री में नेटफ्लिक्स के शो का आनंद ले सकते हैं।

पोस्टपेड के लिए जल्द आएगी सुविधा

दूसरा प्लान 1399 रुपये का है और इस प्लान से रिचार्ज करवाने पर आपको 84 दिनों तक रोजाना 2.4जीबी इंटरनेट, 100 SMS, और 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा मिलता है। कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा है कि जल्द ही नेटफ्लिक्स बंडल पोस्टपेड प्लान भी लेकर आएगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article