UPI Payment Failed but Money Deducted: UPI पेमेंट आमतौर पर बहुत तेज और आसान होती है, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि पेमेंट अटक जाती है। ऐसे में बहुत से लोगों को लगता है कि उनका पैसा डूब गया। हालांकि, ऐसा होता नहीं है। ज्यादातर मामलों में पैसा कहीं गायब नहीं होता बल्कि कुछ समय बाद या तो पेमेंट पूरी हो जाती है या पैसा वापस आ जाता है। इस आर्टिकल में आपको यही बताने जा रहे हैं कि यूपीआई पेमेंट किन कारणों से अटकती है-
UPI पेमेंट क्यों अटक जाती है?
तकनीकी समस्या
यूपीआई पेमेंट अटकने का सबसे पहला और बड़ा कारण तकनीकी समस्या होती है। हो सकता है कि आपके पेमेंट एप्लीकेशन, बैंक सर्वर या सेंट्रल यूपीआई सिस्टम में ही परेशानी आ रही हो। खासकर जब बहुत से लोग एक साथ पेमेंट कर रहे होते हैं, तब सिस्टम स्लो पड़ सकता है।
खराब इंटरनेट कनेक्शन
यूपीआई पेमेंट अटकने का दूसरा बड़ा कारण खराब इंटरनेट कनेक्शन हो सकता है। अगर आपका मोबाइल डेटा या Wi-Fi सही से काम नहीं कर रहा तो पेमेंट बीच में रुक सकती है। UPI को लगातार इंटरनेट की जरूरत होती है, इसलिए पेमेंट करने से पहले अच्छा नेटवर्क होना जरूरी है।
गलत पेमेंट डिटेल्स
इसी तरह, अगर आप गलत पेमेंट डिटेल्स एंटर करते हैं तो आपकी यूपीआई पेमेंट अटक सकती है। उदाहरण के लिए अगर आपने गलत UPI ID, मोबाइल नंबर या अमाउंट डाल दिया तो पेमेंट फेल या पेंडिंग हो सकती है। आपकी एक छोटी सी गलती भी पेमेंट रोक सकती है।
बैंक सर्वर इशू
यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर आपके बैंक की मुख्य भूमिका होता है। अगर आपके बैंक के सर्वर में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो आपकी पेमेंट अटक सकती है। इस तरह की परेशानी में यह यूपीआई से जुड़ा मामला नहीं होता बल्कि किसी स्पेसिफिक बैंक से जुड़ा मामला होता है।
ट्रांजैक्शन लिमिट
बैंक और NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) दोनों ही UPI पेमेंट्स के लिए दैनिक ट्रांजैक्शन लिमिट तय करते हैं। ये लिमिट आपके बैंक और ट्रांजैक्शन के प्रकार के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। अगर आपका भुगतान इन निर्धारित सीमाओं से अधिक होता है, तो आपका ट्रांजैक्शन या तो रिजेक्ट हो सकता है या बीच में ही अटक सकता है।
पेमेंट अटक जाए तो क्या करें
यहां आपको समझने की जरूरत है कि अगर आपकी पेमेंट पेंडिंग है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आमतौर पर 24–48 घंटे के अंदर पैसा या तो ट्रांसफर हो जाता है या आपके अकाउंट में वापस आ जाता है। इसलिए आप केवल इंतजार करें। इस तरह के यूपीआई ट्रांजैक्शन खुद ही रिसॉल्व हो जाते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको वही पेमेंट दोबारा करने से बचना है। क्यों कि इससे ट्रांजैक्शन डुब्लीकेशन हो सकता है। आप केवल अपने अकाउंट बैलेंस को समय-समय पर चेक करें।
