यूटिलिटी

महाराष्ट्र में बुजुर्गों को हर महीने मिलेगी पेंशन, जानिए कैसे करें आवेदन

Maharashtra Senior Citizen Pension: अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं और महाराष्ट्र में रहते हैं तो आपको हर महीने पेंशन मिल सकती है। जी हां, आपको महाराष्ट्र सरकार की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में जानना चाहिए।

Image

महाराष्ट्र में बुजुर्गों को हर महीने मिलेगी पेंशन (AI Generated Image)

Maharashtra Senior Citizen Pension: बढ़ती उम्र में बुजुर्गों के लिए आर्थिक जरूरतें पूरी करना कई बार मुश्किल हो जाता है। खासकर वे लोग जिनके पास कमाई का कोई नियमित साधन नहीं है, उनके लिए पेंशन (Senior Citizen Pension) एक बड़ा सहारा होती है। अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो राज्य सरकार की वृद्ध पेंशन स्कीम का लाभ ले सकते हैं। जरूरतमंद बुजुर्गों को आर्थिक सहायता देने के लिए महाराष्ट्र सरकार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme) चला रही है। इस योजना के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने पेंशन दी जाती है। इसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बुजुर्गों को आर्थिक सहारा देना और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों में मदद करना है।

योजना के तहत कितनी मिलेगी पेंशन?

माय स्कीम पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत पात्र बुजुर्गों को 600 रुपये प्रति महीने पेंशन देने का प्रावधान बताया गया है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 200 रुपये और महाराष्ट्र सरकार की ओर से 400 रुपये दिए जाते हैं।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं।

  • आवेदक की उम्र कम से कम 65 साल होनी चाहिए।
  • आवेदक महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) की श्रेणी में होना चाहिए।
  • महिला और पुरुष दोनों इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक को संबंधित योजना की पात्रता और दस्तावेजों की शर्तें पूरी करनी होंगी।

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान प्रमाण, जैसे वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • गरीबी रेखा से नीचे (BPL) का राशन कार्ड या संबंधित दस्तावेज
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पते का प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक या बैंक खाते का विवरण

कैसे करें आवेदन?

इस योजना के लिए इच्छुक बुजुर्ग अपने जिले के कलेक्टर कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना का आवेदन फॉर्म लेने के बाद उसमें मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी लगाकर फॉर्म संबंधित कार्यालय में जमा कर दें। अधिकारियों की ओर से दस्तावेजों और पात्रता की जांच की जाएगी। आवेदन मंजूर होने के बाद पात्र लाभार्थी को पेंशन का लाभ मिल सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article