यूटिलिटी

कक्षा 1 से हायर एजुकेशन के लिए मदद देती है यूपी सरकार, जानें कैसे करें 5000 रुपये के लिए आवेदन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 3, 2022, 01:34 PM IST

Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है संत रविदास शिक्षा सहायता योजना जिसके तहत छात्रों को कक्षा एक से लेकर हायर एजुकेशन तक के लिए मदद की जाती है।

Image

कक्षा 1 से हायर एजुकेशन के लिए मदद देती है यूपी सरकार, जानें कैसे करें 5000 रुपये के लिए आवेदन

Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana: केंद्र सरकार से लेकर सभी राज्य सरकार शिक्षा प्रोत्साहन के लिए कई योजनाएं चलाती हैं जिनके द्वारा जरूरतमंद छात्रों को लाभान्वित किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है संत रविदास शिक्षा सहायता योजना जिसके तहत छात्रों को कक्षा एक से लेकर हायर एजुकेशन तक के लिए मदद की जाती है। इस लेख में जानें कैसे और कौन संत रविदास शिक्षा सहायता योजना का लाभ।

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया

  • नजदीकी लेबर ऑफिस या फिर तहसीलदार ऑफिस से आवेदन पत्र लेना होगा।
  • इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र से अटैच करें।
  • यह आवेदन पत्र लेबर ऑफिस या फिर तहसीलदार ऑफिस में जमा करना होगा।
  • अधिक जानकारी के लिए और आवेदन की स्थिति जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना की शर्तें

  • संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत न्यूनतम 60 प्रतिशत की उपस्थिति शिक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य ⁄ सक्षम अधिकारी से प्रमाणित होनी चाहिए।
  • संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत यह घोषणापत्र देना होगा कि किसी अन्य छात्रवृत्ति का लाभ नहीं लिया जा रहा है।
  • व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में पात्रता तभी मान्य होगी जब अभ्यर्थी ने राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर शासकीय संस्थान में प्रवेश लिया हो।

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना की पात्रता

उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत राज्य के मूल निवासी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे इस योजना में पात्र होते हैं। श्रमिकों के 25 वर्ष अथवा उससे कम आयु की संतानों को राज्य की सीमा में स्थित (कक्षा 12 तक) अथवा बाहर देश की सीमा में स्थित किसी विद्यालय ⁄ संस्था के किसी भी कक्षा में अध्ययन के लिए सहायता सरकार करती है। इस योजना में सहायता राशि मासिक दी जाती है।

Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana 2022 में महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्कूल का प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट का विवरण

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना में सहायता राशि

1कक्षा 01 से 05 तक–रु०– 100 ⁄ – प्रतिमाह
2कक्षा 06 से 08 तक–रु०– 150 ⁄ – प्रतिमाह
3कक्षा 09 से 10 तक–रु०– 200 ⁄ – प्रतिमाह
4कक्षा 11 से 12 तक–रु०– 250 ⁄ – प्रतिमाह
5शासकीय संस्थाओं में आई०टी०आई० अथवा समकक्ष प्रशिक्षण से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों हेतु–रु०– 500 ⁄ – प्रतिमाह
6शासकीय संस्थाओं में पालीटेक्निक अथवा समकक्ष पाठ्यक्रमों हेतु–रु०– 800 ⁄ – प्रतिमाह
7शासकीय संस्थाओं में इंजीनियरिंग अथवा समकक्ष पाठ्यक्रमों हेतु–रु०– 3000 ⁄ – प्रतिमाह
8शासकीय संस्थाओं में मेडिकल कोर्स के पाठ्यक्रमों हेतु–रु०– 5000 ⁄ – प्रतिमाह

नोट- इंजीनियरिंग व मेडिकल के स्नातकोत्तर डिग्री हेतु रु० 8,000/- व किसी भी विषय में अनुसंधान हेतु रु० 12,000/- प्रतिमाह देय होगा!

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article