यूटिलिटी

UP Labour Registration: यूपी में ऐसे बनवाएं श्रमिक कार्ड, मिलेगा इन 10 योजनाओं का सीधा लाभ

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 13, 2022, 03:19 PM IST

UP Shramik Card Registration: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के श्रमिक कामगारों के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं का लाभ उन श्रमिकों को मिलता है जो उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत रजिस्टर्ड हैं। आइये जानते हैं कि श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कैसे करना है।

Image

UP Labour Registration: यूपी में ऐसे बनवाएं श्रमिक कार्ड, मिलेगा इन 10 योजनाओं का सीधा लाभ

UP Shramik Card Registration: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के श्रमिक कामगारों के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित करती है। राज्य सरकार इन मजदूरों की स्थिति एवं कार्यदशा में सुधार करने के साथ-साथ इन्हें आर्थिक सहायता देती है। इन योजनाओं का लाभ उन श्रमिकों को मिलता है जो उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत रजिस्टर्ड हैं। जिन श्रमिकों के पास लेबर कार्ड है, वो इन सभी योजनाओं का लाभ ने सकते हैं। आइये जानते हैं कि श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कैसे करना है।

उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड पंजीकरण कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद श्रमिक पंजीयन का आवेदन बटन पर क्लिक करना है और फॉर्म भरना है।
  • फॉर्म में आपको अपना आधार एवं मोबाइल नंबर डालकर, मंडल और जनपद चुनना है और आवेदन करें बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको वेरीफाई करना है।
  • इसके बाद एक दूसरे फॉर्म में आपको अपनी अन्य जानकारियां भरनी हैं और सबमिट करना है।
  • इसके बाद आपका यूपी लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट हो जायेगा और आपके मोबाइल नंबर एक मैसेज भी आ जायेगा।

पंजीकरण की पात्रता एवं प्रक्रिया

  • आवेदक की आयु 18-60 वर्ष के मध्य हो।
  • आवेदक द्वारा निर्माण श्रमिक के रूप में वर्ष में कम से कम 90 दिन कार्य पूर्ण किया गया हो।

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पंजीकरण शुल्क रू 20/- तथा सदस्यता बनाए रखने हेतु अंशदान के रूप में प्रतिवर्ष रू 20/- या 3 वर्ष हेतु रु 60/- जमा किया जाना है।
  • श्रमिक का पासपोर्ट आकार का 01 फोटो अनिवार्य है।
  • स्व प्रमाणित आधार कार्ड की प्रतिलिपि अनिवार्य है।
  • स्वघोषणा पत्र की प्रतिलिपि अनिवार्य है।
  • नियोजन प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • स्व प्रमाणित बैंक पासबुक की प्रतिलिपि

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण के लाभ

  • मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना
  • संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
  • मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
  • आवासीय विद्यालय योजना
  • कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना
  • सौर उर्जा सहायता योजना
  • कन्या विवाह अनुदान योजना
  • आवास सहायता योजना
  • शौचालय सहायता योजना
  • चिकित्सा सुविधा योजना
  • आपदा राहत सहायता योजना
  • महात्मा गांधी पेन्शन योजना
  • गम्भीर बीमारी सहायता योजना
  • मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना
  • अन्त्येष्टि सहायता योजना
  • प0 दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article