यूटिलिटी

UP Kisan Karj Rahat Yojana: किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज हो सकता है माफ, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 24, 2022, 08:47 AM IST

UP Kisan Karj Rahat Yojana List: उत्तर प्रदेश सरकार किसान कर्ज राहत योजना चला रही है जिसके तहत पात्र किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया जाता है। जानें इस योजना के लिए आवेदन का तरीका, पात्रता, लाभ एवं अन्य जानकारियां।

Image

UP Kisan Karj Rahat Yojana: किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज हो सकता है माफ, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

UP Kisan Karj Rahat Yojana Benefits: किसान कर्ज राहत योजना किसानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है। इस योजना के तहत, सरकार ने किसानों का एक लाख तक का कृषि ऋण माफ करने का निर्णय लिया है। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। इस योजना के तहत राज्य के जिन किसानो ने 25 मार्च वर्ष 2016 से पहले कृषि ऋण लिया है, उन्हें इस योजना के तहत पात्र माना जायेगा।

सरकार द्वारा यूपी किसान कर्ज राहत योजना की लिस्ट हर साल जारी की जाती है। इस बार भी किसान कर्ज माफी योजना के 2023 के लाभार्थियों की लिस्ट तैयार हो रही है। इस यूपी किसान कर्ज राहत 2022 के तहत राज्य के लगभग 86 लाख छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा। इस योजना में किसी तरह की मदद के लिए हेल्पलाईन नंबर (0522-2235892, 0522-2235855) पर संपर्क किया जा सकता है।

UP Kisan Karj Rahat Yojana के लिए कई शर्तें एवं योग्यता हैं

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान उत्तर प्रदेश का नागरिक होना चाहिए।

आवेदक कृषि कार्य में लगा हो और आय का कोई अन्य स्रोत न हो।

इसके अलावा किसान के पास आधार कार्ड, भूमि से जुड़े दस्तावेज, आवास प्रमाणपत्र, आईकार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक और मोबाइल नंबर होना चाहिए।

किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 में ऐसे चेक करें नाम (How to check UP Kisan Karj Rahat Yojana List)

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना के इस लिंक https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक पेज खुलेगा जहां आपको नाम, पता समेत सारी जानकारी सही भरनी हैं।
  • समस्त जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फिर होम स्क्रीन पर यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट आपके सामने आएगा, जिसमें अपना नाम चेक कर लें।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article