यूटिलिटी

Unity Small Finance Bank FD Rates: FD पर 9 फीसदी का ब्याज दे रहा है ये बैंक, जानें कितने दिनों के लिए करना होगा निवेश

Unity Small Finance Bank FD Rates: एफडी में जमा रकम पर सेविंग अकाउंट से अधिक ब्याज मिलता है। मौजूदा समय में स्मॉल फाइनेंस बैंक देश के कई बड़े बैंकों से अधिक ब्याज एफडी पर ऑफर कर रहे हैं। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर जोरदार ब्याज दे रहा है।

Image

फिक्स्ड डिपॉजिट पर ये बैंक दे रहा है जोरदार ब्याज।

Photo : BCCL

Unity Small Finance Bank FD Rates: बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। इसलिए लोगों एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं। एफडी में जमा रकम पर सेविंग अकाउंट से अधिक ब्याज मिलता है। मौजूदा समय में स्मॉल फाइनेंस बैंक देश के कई बड़े बैंकों से अधिक ब्याज एफडी पर ऑफर कर रहे हैं। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 9 फीसदी से अधिक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

रेगुलर ग्राहकों के लिए ब्याज दर

स्मॉल फाइनेंस बैंक आमतौर पर बड़े बैंकों की तुलना में अधिक इंटरेस्ट रेट एफडी पर ऑफर कर रहा है। बैंक रेगुलर ग्राहकों को 4.5 फीसदी से लेकर 9 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सात दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर बैंक 4.5 फीसदी से 9.5 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने 3 फरवरी को 2024 को अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया था।

सबसे अधिक ब्याज

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे अधिक ब्याज 1001 दिनों की एफडी पर ऑफर कर रहा है। बैंक इस अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

अलग-अलग अवधि की एफडी की ब्याज दर

  • 6 महीने 201 दिन की एफडी पर 8.75 फीसदी।
  • 501 दिन की एफडी पर 8.75 फीसदी।
  • 701 दिन की एफडी पर 8.95 फीसदी।
  • 1001 दिन की एफडी पर 9 फीसदी।
  • 1002 दिन - 3 वर्ष की एफडी पर 8.15 फीसदी।
  • 3 वर्ष - 5 वर्ष की एफडी पर 8.15 फीसदी।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरों में इस महीने बदलाव किया। नई दरें 9 फरवरी से लागू हैं। एचडीएफसी फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ, आप अपना पैसा 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं और जमा राशि पर ब्याज कमा सकते हैं। मौजूदा समय में एचडीएफसी बैंक 3 फीसदी प्रति वर्ष से लेकर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी अवधि की एफडी पर 0.50 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article