यूटिलिटी

UPI से पेमेंट करने पर सवा गुना लगेगा Toll Tax, नया नियम 10 अप्रैल से लागू

Toll Plaza UPI Payment: बिना FASTag के टोल प्लाजा पार करना मुश्किल हो जाएगा। इस कदम का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना और ट्रैफिक को सुचारु बनाना है।

Image

यूपीआई से पेमेंट करने पर सवा गुना लगेगा टोल टैक्स, नया नियम 10 अप्रैल से लागू

केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ा बदलाव किया है। 10 अप्रैल से देशभर के टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में इस नए नियम की जानकारी दी गई है।

FASTag रहेगा प्राथमिक भुगतान तरीका

सरकार के अनुसार, अब टोल भुगतान के लिए FASTag ही मुख्य माध्यम होगा यानी बिना FASTag के टोल प्लाजा पार करना मुश्किल हो जाएगा। इस कदम का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना और ट्रैफिक को सुचारु बनाना है।

UPI से भुगतान पर लगेगा 1.25 गुना चार्ज

अगर कोई वाहन बिना वैध FASTag के टोल प्लाजा पर पहुंचता है, तो उसे Unified Payment Interface (UPI) के जरिए भुगतान करने का विकल्प मिलेगा। लेकिन इसके लिए उसे सामान्य टोल फीस से 1.25 गुना ज्यादा भुगतान करना होगा यानी अगर टोल ₹100 है, तो UPI से भुगतान करने पर ₹125 देने होंगे।

कैश भुगतान पूरी तरह बंद

सरकार ने साफ कर दिया है कि 10 अप्रैल के बाद टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर कोई वाहन चालक न तो FASTag और न ही UPI से भुगतान करता है, तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

FASTag एनुअल पास को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के FASTag एनुअल पास ने 50 लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस पास के तहत यूज़र्स ₹3,000 में सालभर में 200 टोल क्रॉसिंग कर सकते हैं। लॉन्च के बाद से अब तक 26.55 करोड़ ट्रांजैक्शन किए जा चुके हैं।

देशभर में 1,150 से ज्यादा टोल प्लाजा

इस समय देश के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर 1,150 से ज्यादा टोल प्लाजा मौजूद हैं। नए नियम लागू होने के बाद इन सभी जगहों पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा और सफर पहले से ज्यादा तेज और आसान हो सकेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पांडेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article