How To Save Money On Vegetable: सब्जियों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसलिए अपनी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ पैसे बचाने के तरीके ढूंढना भी जरूरी है। आसमान छूती कीमतों के बावजूद आप कुछ टिप्स को फॉलो करके सब्जियों पर पैसे बचा सकते हैं। ये टिप्स आपको अपने बजट को कंट्रोल में भी रखने में मदद करेंगे।
खाने और ग्रॉसरी को लेकर प्लान बनाएं
अपने खाने की पहले से योजना बनाकर, आप एक शॉपिंग लिस्ट बना सकते हैं जिसमें बेवजह की खरीदारी से बचते हुए जरूरी सामान शामिल हो। इस लिस्ट पर फोकस करें, जिससे आपको पैसे बचाने और कम वेस्टेज करने में मदद मिलेगी।
वैकल्पिक प्रोटीन सोर्स चुनें
प्रोटीन खाने के सबसे महंगे कंपोनेंट्स में से एक हो सकता है। पैसे बचाने के लिए, बीन्स, दाल और चने जैसे पौधे-आधारित प्रोटीन सोर्स की जानकारी लें और उनका सेवन करें। ये विकल्प बजट के अनुकूल होगा।
फ्रोजन और डिब्बाबंद सब्जियों की तलाश करें
जब ताज़ी सब्जियाँ महँगी हो जाएँ, तो फ्रोजन या डिब्बाबंद वेराइटी खरीदने पर विचार करें। ये विकल्प अक्सर किफायती होते हैं। और अधिक बचत करने के लिए इस तरह की सब्जियों पर बेस्ट डील्स और छूट देखें।
छत पर उगाएं सब्जियां
इससे बेहतर कुछ नहीं। एक छोटा बगीचा लगाने का सोचें। ये काम अपनी छत पर भी किया जा सकता है। आप इनडोर गमलों में भी सब्जियां उगा सकते हैं। खुद सब्जियां उगाने से काफी पैसे बचेंगे और आपको शुद्ध आहार मिलेगा।
भोजन की बर्बादी कम करें
भोजन की बर्बादी को कम करने और अपनी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा यूज करने की कोशिश करें। उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए ठीक से स्टोर करें और बचे हुए खाने को नए भोजन में बदलें। इस तरह आप अपनी सब्जियों की खरीदारी से अधिकतम फायदा ले सकते हैं।
