बिजनेस

पत्नियों से ज्यादा पति करते हैं घर का ये जरूरी काम, यूपी-MP, राजस्थान और बिहार के पतियों का जवाब नहीं

Men Buys More Grocery Than Women: कुछ राज्यों में घरेलू सामान की खरीदारी करने आने वाली महिलाओं की संख्या लगभग आधी है। आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में पुरुष खरीदारों का प्रतिशत सबसे अधिक 56-69% है।

Image

पुरुष महिलाओं की तुलना में अधिक किराने का सामान खरीदते हैं

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • किराने का सामान खरीदने के चौंकाने वाले आंकड़े
  • पुरुष खरीदते हैं ज्यादा सामान
  • कुछ राज्यों में महिलाएं आगे

Men Buys More Grocery Than Women: अकसर ये माना जाता है कि घर के सभी काम महिलाएं करती हैं। यहां तक कि घर का राशन और सब्जी वगैरह वे ही खरीदती हैं। मगर वास्तव ऐसा नहीं है। दरअसल एक नई स्टडी में सामने आया है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यदाा किराने का सामान और डेली जरूरत की चीजें खरीद कर लाते हैं। इन चीजों की लगभग दो-तिहाई खरीदारी देश में पुरुषों द्वारा की जाती है। ये इस धारणा के उलट है कि महिलाएं दुकानों से घरेलू सामान अधिक खरीदती हैं।

इन 4 राज्यों में कहानी है अलग

ईटी की रिपोर्ट में किराना क्लब (Kirana Club), जिसके नेटवर्क में दस लाख किराना स्टोर हैं, की एक स्टडी के हवाले से कहा गया है कि चार राज्य (महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) इस मामले में अपवाद हैं।

इन राज्यों में घरेलू सामान की खरीदारी करने आने वाली महिलाओं की संख्या लगभग आधी है। आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में पुरुष खरीदारों का प्रतिशत सबसे अधिक 56-69% है।

महिलाएं अब भी मेन कंज्यूमर

भारत में एफएमसीजी (FMCG) सामानों की बिक्री में तीन-चौथाई हिस्सेदारी किरानावालों या लोकल ग्रॉसर्स की होती है और ज्यादातर कंपनियां इस समय अपनी डायरेक्ट एक्सेस बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।

कंपनियों का कहना है कि ज्यादातर पुरुष एफएमसीजी प्रोडक्ट खरीदते हैं, फिर भी महिलाएं आम तौर पर शॉपिंग लिस्ट तैयार करती हैं, जिससे वे ही प्रमुख उपभोक्ता हैं।

अवसर के हिसाब से होती है खरीदारी

ईटी की रिपोर्ट में एक्सपर्स्ट के हवाले से कहा गया है कि महिलाओं-पुरुषों दोनों का खरीदारी करना खरीदारी के अवसरों से भी तय होता है। यदि पहले से तय शॉपिंग की जानी है तो और जिसमें भारी सामान होता हैं, तो पुरुष आमतौर पर खरीदारी करने आते हैं। जबकि महिलाएं पूरे महीने के टॉप-अप के रूप में छोटे प्रोडक्ट खरीदती हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article