यूटिलिटी

गुम हो गया PAN Card? डोंट वरी! घर बैठें ऐसे डाउनलोड करें e-PAN कार्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 07:01 PM IST

अगर किसी भी वजह से आपका पैन कार्ड आपके पास ना हो। तो आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए भी आपके पास कुछ जानकारियां होनी जरूरी है।

Image

घर बैठें ऐसे डाउनलोड करें e-PAN कार्ड

Photo : BCCL

परमानेंट अकाउंट नंबर या PAN कार्ड इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया गया एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है। ये एक 10 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक कोड है, जो आपके टैक्स संबंधी सभी जानकारियों को स्टोर करके रखता है। अगर ये गलती से कभी खो जाए या आप जरूरी काम के वक्त इसे घर पर भूल जाएं तो e-PAN card PDF को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे डाउनलोड करने का तरीका।

सबसे पहले आपको NSDL ऑफिशियल E-PAN कार्ड डाउनलोड पेज- https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर जाना होगा।

यहां आपको e-PAN को डाउनलोड करने के लिए दो ऑप्शन्स मिलेंगे। पहला एक्नॉलेजमेंट नंबर के जरिए और दूसरा पैन कार्ड इस्तेमाल कर।

आपके पास जो भी जानकारी उसके हिसाब से एक ऑप्शन सेलेक्ट कर लें।

अगर आप पैन कार्ड नंबर के जरिए e-PAN डाउनलोड करना चाहते हैं तो फॉलो करें ये स्टेप्स:

  • सबसे पहवले 10 डिजिट पैन कार्ड नंबर डालें।
  • इसके बाद आधार नंबर, डेट ऑफ बर्थ, GSTN (ऑप्शनल) और कैप्चा कोड डालें।
  • ये सभी जानकारियां एंटर करने के बाद बॉक्स को टिक कर दें।
  • इसके बाद कैप्चा एंटर करें और Submit ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका e-PAN कार्ड PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।

एक्नॉलेजमेंट नंबर के जरिए ऐसे करें डाउनलोड:

  • सबसे पहले एक्नॉलेजमेंट नंबर डालें।
  • इसके बाद डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड डालें।
  • इसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका e-Pan card PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद e-PAN डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड PDF पर क्लिक करें।
साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article