यूटिलिटी

लेम्बोर्गिनी कार से महंगा है ये iPhone 14 Pro Max, 5 या 8 लाख नहीं 5 करोड़ है कीमत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 8, 2023, 05:07 PM IST

Iphone 14 pro max: एपल का आईफोन 14 प्रो मैक्स अब तक का सबसे महंगा फोन है, जिसकी भारत में कीमत 1,39,999 रुपये है। हालांकि, कैवियार ने कस्टमाइज iPhone 14 प्रो मैक्स मॉडल के डायमंड स्नोफ्लेक वेरियंट की कीमत करोड़ों में है।

Image

आईफोन 14 प्रो मैक्स

Photo : Twitter

Iphone 14 pro max: एपल का आईफोन 14 प्रो मैक्स अब तक का सबसे महंगा फोन है, जिसकी भारत में कीमत 1,39,999 रुपये है। हालांकि, कैवियार ने कस्टमाइज iPhone 14 प्रो मैक्स मॉडल के डायमंड स्नोफ्लेक वेरियंट की कीमत करोड़ों में है। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इस वेरियंट की कीमत 6.16 लाख डॉलर यानी लगभग 5 करोड़ रुपये है। यह लेम्बोर्गिनी हुराकन ईवो सुपर कार की कीमत से भी ज्यादा है, जो वर्तमान में भारत में 3.7 करोड़ रुपये में मिलती है। यह स्नोफ्लेक वर्जन ब्रिटिश ज्वेलरी ब्रांड ग्रैफ के कोलाब्रेशन से तैयार किया गया है और ऐसे केवल तीन एक्सक्लूसिव डिवाइस ही उपलब्ध हैं।

क्या है इसमें खास?

डायमंड स्नोफ्लेक आईफोन 14 प्रो मैक्स मॉडल की सबसे खास बात बैकप्लेट पर चिपका हुआ इसका बड़ा पेंडेंट है। यह पेंडेंट प्लैटिनम के साथ-साथ सफेद सोने से तैयार किया गया है, और इसमें गोल और मार्कीज-कट हीरे का कलेक्शन है।

इस पेंडेंट की कीमत अकेले 75,000 डॉलर (करीब 62 लाख रुपये) है। इसके अलावा इसमें 18k सफेद सोने की बैकप्लेट भी है जो 570 हीरों की अरेंजमेंट को शोकेस करती है, जो एक दिलचस्प पैटर्न बनाती है। यानी फोन की 5 करोड़ रुपये कीमत उसके बैकप्लेट पर हीरे जड़ित कोटिंग के कारण है।

पिछली साल लॉन्च हुआ है आईफोन 14 प्रो मैक्स

बता दें कि आईफोन 14 प्रो मैक्स को मूल रूप से भारत में पिछली साल सितंबर में 1,39,900 रुपये में लॉन्च किया गया था और यह वर्तमान में रियायती कीमत 1,27,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। जो लोग डायमंड स्नोफ्लेक वर्जन खरीदना चाहते हैं वे इसे कैवियार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं। कंपनी डिवाइस के साथ एक साल की वारंटी भी दे रही है। फोन की डिलीवरी "विदेश में पैकेज और पत्राचार भेजने के लिए कई निगमों द्वारा उपयोग की जाने वाली मेलिंग सेवा" द्वारा की जाती है।

Apple iPhone 14 प्रो मैक्स की स्पेसिफिकेशन

आईफोन 14 प्रो मैक्स में 6.7 इंच की सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 2000 निट्स है। iphone 14 pro प्रो में A16 चिपसेट और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 12- 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो लेंस है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

जल्द लॉन्च होगी 15 सीरीज

एप्पल सितंबर में आईफोन 15 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज के तहत 4 स्मार्टफोन लॉन्च होंगे जिसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 15 सीरीज 18% ज्यादा बैटरी कैपेसिटी के साथ लॉन्च होगी। यानी 14 के मुकाबले इसमें अच्छी बैटरी कैपेसिटी मिलेगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article