यूटिलिटी

अब इन लोगों का नहीं बनेगा PAN CARD, बदल गया नियम

PAN CARD New Rule: आज यानी 1 अप्रैल 2026 से देश में कई सारे नियम बदल गए हैं। डिजिटल पेमेंट से लेकर ट्रेन कैंसिलेशन तक के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। एक बड़ा बदलाव पैन कार्ड को लेकर हुआ है जिसके बाद उनलोगों का पैन कार्ड बनवाना मुश्किल हो गया है जिनके पास सिर्फ आधार कार्ड है। आइए जानते हैं पैन कार्ड के नए नियम के बारे में...

Image

PAN Card का नियम 1 अप्रैल 2026 से बदल गया है../Photo-iStock

अगर आपने अभी तक PAN Card नहीं बनवाया है और अब आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है। सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया में बड़े बदलावों का ऐलान किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। इन बदलावों का मकसद वेरिफिकेशन को मजबूत करना और आधार कार्ड से डाटा मिलान को और सटीक बनाना है।

सिर्फ आधार से आवेदन की सुविधा खत्म

अब तक PAN कार्ड के लिए केवल आधार कार्ड के जरिए आवेदन करना संभव था, लेकिन 31 मार्च 2026 के बाद यह विकल्प बंद हो गया है यानी आज से सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर आवेदन नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक PAN नहीं बनवाया है, उनके लिए अब पैन कार्ड बनवाने का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो गया है। सीधे शब्दों में कहें तो यदि आपके पास सिर्फ आधार कार्ड है तो आपका पैन कार्ड नहीं बनेगा।

अब अतिरिक्त दस्तावेज होंगे जरूरी

1 अप्रैल से PAN कार्ड बनवाने के लिए आधार के साथ अन्य दस्तावेज भी जमा करने होंगे। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, 10वीं का सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या शपथ पत्र जैसे डॉक्यूमेंट शामिल हो सकते हैं। इससे प्रक्रिया पहले के मुकाबले थोड़ी सख्त हो जाएगी।

आधार कार्ड के अनुसार ही होगा नाम

नए नियमों के तहत PAN कार्ड पर वही नाम प्रिंट किया जाएगा, जो आधार में दर्ज है। अगर आधार में नाम गलत या पुराना है, तो आवेदन में दिक्कत आ सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले आधार की जानकारी अपडेट करना जरूरी होगा।

नया फॉर्म होगा अनिवार्य

1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड के लिए नया आवेदन फॉर्म लागू किया जाएगा। इनकम टैक्स विभाग अब सिर्फ इसी नए फॉर्म को स्वीकार करेगा। पुराने फॉर्म के जरिए किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

टैक्स नियमों में भी बदलाव संभव

नए इनकम टैक्स ड्राफ्ट के अनुसार PAN से जुड़े कुछ लेन-देन नियमों में भी बदलाव प्रस्तावित हैं। प्रॉपर्टी खरीद में PAN की अनिवार्यता सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की जा सकती है। वहीं, वाहन खरीद के लिए यह सीमा 5 लाख रुपये से ऊपर तय की जा सकती है।

आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

PAN कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले आधार की सभी डिटेल्स सही तरीके से जांच लें और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। 1 अप्रैल के बाद नए फॉर्म का ही उपयोग करें। अगर आप केवल आधार के आधार पर आवेदन करना चाहते हैं, तो 31 मार्च से पहले आवेदन करना बेहतर रहेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article