यूटिलिटी

1 जनवरी से बदल गए ये 10 बड़े नियम, आपकी जेब पर भी पड़ सकता है असर

Rule Changes from January 1: हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। नए साल पर एलपीजी सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपये कम हो गई हैं। इसके अलावा EPFO ने पेंशनभोगियों को राहत देते हुए देश के किसी भी बैंक से पेंशन निकासी की अनुमति दी है। अब अतिरिक्त सत्यापन की जरूरत नहीं होगी।

Image

Rule Changes from January 1

Rule Changes from January 1: नया साल आ गया है। साल शुरू होते ही वित्तीय और बैंकिंग क्षेत्र में कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और फाइनेंशियल प्लानिंग पर असर डालेंगे। यहां हम 10 बड़े बदलाव के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिए जानना जरूरी हैं।

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। नए साल पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपये कम हो गई हैं।

कार की कीमतों में बढ़ोतरी

मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा और बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियां अपनी कारों की कीमतें 3% तक बढ़ाने जा रही हैं। अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अधिक खर्च के लिए तैयार रहें।

ई-केवाईसी अनिवार्य

राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 तक पूरी करना जरूरी है। ऐसा न करने पर 1 जनवरी से राशन कार्ड रद्द हो सकते हैं।

पेंशन निकासी के नियमों में सुधार

EPFO ने पेंशनभोगियों को राहत देते हुए देश के किसी भी बैंक से पेंशन निकासी की अनुमति दी है। अब अतिरिक्त सत्यापन की जरूरत नहीं होगी।

EPFO के लिए ATM सुविधा

EPFO के तहत कर्मचारियों को पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने के लिए ATM कार्ड की सुविधा दी जाएगी। इससे निकासी प्रक्रिया आसान होगी। यह नियम जल्दी लागू हो सकता है।

UPI लिमिट बढ़ी

UPI 123Pay सर्विस के तहत फीचर फोन यूजर्स अब ₹10,000 तक का भुगतान कर सकते हैं। पहले यह सीमा ₹5,000 थी।

फिक्स्ड डिपॉजिट नियम

RBI ने NBFCs और HFCs के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट नियमों में बदलाव किया है। यह कदम डिपॉजिट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

अमेरिकी वीजा नियम

भारत में अमेरिकी दूतावास अब नॉन-इमिग्रेंट वीजा अपॉइंटमेंट को सिर्फ एक बार फ्री में री-शेड्यूल करने की अनुमति देगा। इसके बाद री-शेड्यूलिंग पर शुल्क लगेगा।

सेंसेक्स डेरिवेटिव की नई तारीखें

BSE ने सेंसेक्स और बैंकेक्स साप्ताहिक कॉन्ट्रैक्ट की समाप्ति अब शुक्रवार के बजाय मंगलवार को करने की घोषणा की है।

बैंक की छुट्टियां

जनवरी में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें रविवार, दूसरे व चौथे शनिवार, और त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। ये बदलाव आपकी वित्तीय योजना को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए समय रहते तैयारी करें।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article