यूटिलिटी

UPI यूजर्स के लिए सरकार ने दी बड़ी सुविधा, अब एक क्लिक में मैनेज कर सकेंगे सभी AutoPay

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 30, 2025, 03:40 PM IST

UPI AutoPay: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में upihelp.npci.org.in नाम से एक नया पोर्टल शुरू किया है। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर अपनी सभी UPI AutoPay सब्सक्रिप्शन को एक ही जगह देख और मैनेज कर सकते हैं। साथ ही, AutoPay से जुड़े सवालों के जवाब भी तुरंत मिल जाएंगे। इसका उद्देश्य यूजर्स को उनके सब्सक्रिप्शन पर बेहतर और साफ नियंत्रण देना है।

UPI Autopay

UPI Autopay

अगर आप Netflix, Spotify, जिम मेंबरशिप या किसी दूसरी ऑनलाइन सर्विस का भुगतान UPI AutoPay के जरिए करते हैं, तो यह जानना मुश्किल हो जाता है कि कौन-कौन से ऑटो डेबिट एक्टिव हैं। कई बार यूजर अनजाने में रिकरिंग पेमेंट को मंजूरी दे देते हैं और बाद में उसे बंद करना परेशानी बन जाता है। इसी समस्या को देखते हुए अब यूज़र्स के लिए एक बड़ी राहत सामने आई है।

NPCI ने लॉन्च किया नया UPI Help पोर्टल

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में upihelp.npci.org.in नाम से एक नया पोर्टल शुरू किया है। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर अपनी सभी UPI AutoPay सब्सक्रिप्शन को एक ही जगह देख और मैनेज कर सकते हैं। साथ ही, AutoPay से जुड़े सवालों के जवाब भी तुरंत मिल जाएंगे। इसका उद्देश्य यूजर्स को उनके सब्सक्रिप्शन पर बेहतर और साफ नियंत्रण देना है।

अब AutoPay मेंडेट संभालना होगा आसान

अक्सर ई-कॉमर्स या सर्विस एप्स ऐसे ऑप्शन दिखा देते हैं, जिनसे यूज़र बिना समझे रिकरिंग पेमेंट को स्वीकार कर लेते हैं। NPCI के इस नए पोर्टल के जरिए कई सुविधाएं मिलेंगी

  • जैसे- सभी एक्टिव AutoPay मेंडेट्स की पूरी लिस्ट देखना
  • किसी मेंडेट को एक UPI ऐप से दूसरे में पोर्ट करना
  • मर्चेंट द्वारा पेमेंट प्रोवाइडर या UPI ID बदलने पर मेंडेट को अपडेट करना

सुरक्षा और प्राइवेसी पर खास ध्यान

  • NPCI ने इस सिस्टम में सिक्योरिटी को भी मजबूत किया है।
  • हर मेंडेट से जुड़ी प्रक्रिया के लिए UPI PIN अनिवार्य होगा
  • किसी मेंडेट को 90 दिन में सिर्फ एक बार ही पोर्ट किया जा सकेगा
  • ऐप्स यूजर्स को मेंडेट बदलने के लिए बार-बार नोटिफिकेशन या कैशबैक का लालच नहीं दे सकेंगे
  • मेंडेट से जुड़ा डेटा केवल डिस्प्ले के लिए इस्तेमाल होगा, जिससे यूजर की प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी

कब तक लागू होंगे नए नियम?

NPCI के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 तक सभी प्रमुख UPI ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay और Paytm को ये नियम लागू करने होंगे। फिलहाल जो AutoPay मेंडेट्स पहले से चल रहे हैं, वे बिना किसी बदलाव के जारी रहेंगे।

ऐसे करें अपने UPI AutoPay मेंडेट्स चेक

  • upihelp.npci.org.in वेबसाइट पर जाएं
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  • OTP डालें
  • “Show my AutoPay Mandates” ऑप्शन पर क्लिक करें
  • सभी एक्टिव मेंडेट्स की जानकारी देखें
End of Article