GPS Based Highway Toll Collection System: अक्सर कार से यात्रा करते हुए जब हम तेज रफ्तार में हाईवे पर उड़ान भर रहे होते हैं और सफर का आनंद ले रहे होते हैं तभी टोल बूथ को देखकर हमें कार की रफ्तार पर ब्रेक लगाते हुए गाड़ी धीमी करनी पड़ती है। बात सिर्फ आनंद की नहीं है, कई बार हमें टोल बूथ पर कारों की लंबी-लंबी कतारें भी देखने को मिलती हैं क्योंकि टोल कलेक्शन सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा होता है। लेकिन जल्द ही आपको टोल से संबंधित इन सभी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया है कि जल्द ही GPS आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
यूटिलिटी
तेज रफ्तार पर नहीं लगेगा ब्रेक, नंबर प्लेट से ही कट जाएगा टोल; जल्द आएगा GPS वाला सिस्टम
- Authored by: Pawan Mishra
- Updated Feb 23, 2024, 12:02 PM IST
