What Are Small Cap Mutual Funds: पैसे इन्वेस्ट करने के लिए हमें रिस्क लेने की अपनी क्षमता और इन्वेस्टमेंट के लक्ष्य को ध्यान में रखना होता है। अगर आप भी अपने पैसों को इन्वेस्ट करने के लिए एक ऐसे ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं जो आपको जबरदस्त रिटर्न्स प्रदान कर सके तो यह खबर आपके बेहद काम की साबित हो सकती है। पैसे इन्वेस्ट करने के ऑप्शंस को तलाशते हुए आपने म्यूचुअल फंड्स के बारे में जरूर सुना होगा। म्यूचुअल फंड्स विभिन्न प्रकार के होते हैं और स्मॉल कैप फंड्स भी म्यूचुअल फंड्स का ही एक प्रकार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये तरीका काम कैसे करता है और इसके फायदे और नुकसान क्या हैं?
क्या होते हैं स्मॉल कैप फंड्स?स्मॉल कैप फंड्स ऐसे म्यूचुअल फंड्स को कहा जाता है जो कम मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों में पैसे इन्वेस्ट करते हैं। एक्सचेंज पर टॉप 250 के बाद मौजूद कंपनियों में इन्वेस्ट करने वाले फंड्स को ही हम स्मॉल कैप फंड्स के रूप में जानते हैं। स्मॉल कैप फंड्स में इन्वेस्ट करने पर आपकी इन्वेस्टमेंट का 60-90% जितना हिस्सा स्मॉल कैप और बाकी का हिस्सा मिड-कैप या फिर लार्ज कैप में इन्वेस्ट किया जाता है। जबरदस्त रिटर्न्स प्रदान करने की वजह से स्मॉल कैप फंड्स काफी पॉपुलर तो हैं लेकिन इनमें रिस्क और अस्थिरता भी बहुत ज्यादा होती है।
स्मॉल कैप फंड के फायदे
अगर आप एक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने जा रहे हैं तो आपको अपनी इन्वेस्टमेंट पर ये फायदे मिलते हैं:बेहतर रिटर्न्स: स्मॉल कैप फंड्स अक्सर छोटी कंपनियों में इन्वेस्ट करते हैं जो अपने शुरुआती दौर में होती हैं और इसीलिए आपको अपनी इन्वेस्टमेंट पर जबरदस्त रिटर्न्स प्राप्त हो सकते हैं।
विविधता: अगर आप अपने पोर्टफोलियो में स्मॉल कैप फंड्स को शामिल करते हैं तो इससे आप विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों में इन्वेस्ट कर रहे होते हैं। जिससे आपके पोर्टफोलियो को विविधता मिलती है।
बड़ी संस्थाओं से दूर: अक्सर स्मॉल कैप फंड्स संस्थागत इन्वेस्टर्स और बड़ी संस्थाओं से दूर होते हैं जिसकी वजह से इन्हें मार्केट में बहुत ज्यादा वैल्यू नहीं मिलती।
स्मॉल कैप फंड के नुकसान
अगर आप स्मॉल कैप फंड्स में इन्वेस्ट करने जा रहे हैं तो इन कुछ जरूरी बातों पर भी आपको ध्यान देना चाहिए:रिस्क: अगर आपकी रिस्क लेने की क्षमता ज्यादा है और आप रिस्क ले सकते हैं तभी स्मॉल कैप फंड्स में इन्वेस्ट करें।
समय और रिसर्च: अगर आप स्मॉल कैप फंड्स में इन्वेस्ट करने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इन्वेस्ट करने से पहले इन्वेस्ट किये जाने वाले स्टॉक के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी आप प्राप्त कर लें।
जरूरी: इन फंड्स में डिविडेंड मिलना बहुत ही मुश्किल होता है जबकि ज्यादातर स्मॉल कैप कंपनियां डिविडेंड देती हैं। साथ ही इन फंड्स को बेचने और इन्हें खरीदने का समय भी बहुत जरूरी होता है।
