यूटिलिटी

SBI FD Interest Rate: SBI की इस FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, लोन के साथ-साथ मिलते हैं ये फायदे

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated May 9, 2023, 02:16 PM IST

SBI FD Interest Rate: SBI अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी कराने का विकल्प देता है। इसके तहत कम से कम 1000 रुपये का निवेश किया जा सकता है। ग्राहकों को लुभाने के लिए 400 दिन की एफडी पर स्पेशल ब्याज दे रहा है। इसके तहत बैंक 400 दिन की जमाओं पर 7.10 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

Image

SBI एफडी रेट

SBI FD Interest Rate: इस समय ब्याज दरों में बढ़ोतरी का दौर है। ऐसे में अगर आप ज्यादा ब्याज लेना चाहते हैं तो फिक्स डिपॉजिट (FD)एक अच्छा विकल्प हो सकता है। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 2 करोड़ रुपये से कम की जमाओं पर 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहा है। इसे देखते हुए 60 साल से कम उम्र के लोग 7.1 फीसदी और सीनियर सिटीजन 7.60 फीसदी तक ब्याज ले सकते हैं। साथ ही बैंक एफडी से जरूरत के समय 90 फीसदी तक लोन भी हासिल कर सकते हैं।

7 दिन से 10 साल तक के लिए करा सकते हैं एफडी (FD)

SBI अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी कराने का विकल्प देता है। इसके तहत कम से कम 1000 रुपये का निवेश किया जा सकता है। बैंक 7 से 45 दिन की एफडी पर 3 फीसदी का ब्याज दे रहा है। एक साल से 2 साल की कम अवधि पर 6.80 फीसदी तो 2 साल से 3 साल से कम अवधि पर 7 फीसदी ब्याज दे रहा है। जबकि 3 साल से लेकर 10 साल की अवधि तक 6.50 फीसदी ब्याज दे रहा है।

400 दिन पर सबसे ज्यादा ब्याज

बैंक ग्राहकों को लुभाने के लिए 400 दिन की एफडी पर स्पेशल ब्याज दे रहा है। इसके तहत बैंक 400 दिन की जमाओं पर 7.10 फीसदी का ब्याज दे रहा है। जिसे बैंक अमृत कलश स्कीम के नाम से चला रहा है। बैंक के अनुसार इस स्कीम पर सालाना आधार पर यील्ड करीब 7.29 फीसदी मिलेगा। यानी आप को अच्छा खासा रिटर्न मिलेगा। वहीं अगर कोई निवेशक सीनियर सिटीजन है तो उसे 400 दिन की एफडी पर 7.60 फीसदी और सालाना आधार पर यील्ड करीब 7.80 फीसदी मिलेगा।

लोन की भी सुविधा, ब्याज पर खास पेशकश

एसबीआई की एफडी पर ओवरड्रॉफ्ट की भी सुविधा मिलती है। यानी अगर किसी व्यक्ति को लोन की जरूरत है तो वह एफडी के बदले ओवरड्रॉफ्ट की सुविधा ले सकता है। इसके तहत बैंक 3 से 5 साल के लिए एफडी पर 90 फीसदी रकम लोन के रुप में देता है। वहीं 5 साल से ज्यादा की अवधि के लिए 85 फीसदी रकम लोन के रुप में देता है। यही नहीं बैंक ग्राहकी मांग के अनुसार एफडी पर मिलने वाले ब्याज को तिमाही, छमाही, सालाना आधार पर भी दे सकता है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article