यूटिलिटी

Latest PNB FD rates: पीएनबी ने नए साल में ग्राहकों दिया तोहफा, FD की ब्याज दरों में किया इतना इजाफा

Latest PNB FD rates: बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में 45 बेसिस प्वाइंट (BPS) का इजाफा किया है। नई दरें एक जनवरी 2024 से प्रभावी हैं। ​पंजाब नेशनल बैंक ने ऐसे समय में ब्याज दरों में इजाफा किया है, भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है।

Image

Fixed Deposit, Interest on FD, Investing in Fixed Deposits

Photo : BCCL

Latest PNB FD rates: देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने नए साल में ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में 45 बेसिस प्वाइंट (BPS) का इजाफा किया है। नई दरें एक जनवरी 2024 से प्रभावी हैं। बैंक ने सामान्य नागरिकों के लिए 180 से 270 दिनों की अवधि की एफडी पर ब्याज दर को 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया है।

बैंक ने 271 दिनों से लेकर 1 साल से कम अवधि के लिए एफडी दरें 45 बीपीएस बढ़ाकर 5.80 से 6.25 फीसदी कर दी हैं। बैंक ने 400 दिनों की अवधि पर भी ब्याज दर को 6.80 फीसदी से बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दिया है।

इस अवधि की एफडी की दरों में कटौती

दूसरी ओर बैंक ने सामान्य नागरिकों के लिए 444 दिन की अवधि पर ब्याज दर 7.25 फीसदी से 45 बेसिस प्वाइंट घटाकर 6.80 फीसदी कर दी है। नए साल में ब्याज दरों में बदलाव के बाद बैंक नियमित नागरिकों के लिए 3.50 फीसदी से 7.25 फीसदी के बीच ब्याज दरें प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक 4 फीसदी से 7.75 फीसदी के बीच ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन के लिए बैंक 4.30 फीसदी से 8.05 फीसदी के बीच ब्याज ऑफर कर रहा है।

रेपो रेट स्थिर

पंजाब नेशनल बैंक ने ऐसे समय में ब्याज दरों में इजाफा किया है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 8 दिसंबर की एमपीसी बैठक में लगातार पांचवीं बार रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा था। लेकिन इसके बावजूद बैंकों ने FD की दरों में इजाफा किया है। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की स्कीम्स पर ब्याज दरों में इजाफा कर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।

दिसंबर 2023 में देश के सात बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की स्कीम्स की ब्याज दरों में इजाफा किया था। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, डीसीबी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, फेडरल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्कऔर देखें

End of Article