यूटिलिटी

सावधान! अगर 31 मार्च तक नहीं किया ये काम, तो बंद हो सकता है PPF और सुकन्या समृद्धि अकाउंट

वित्त वर्ष 2023-24 का ये आखरी महीना है और ऐसे में कुछ जरूरी काम निपटाना आपके लिए जरूरी है। एक ऐसा ही काम है अपने पब्लिक प्रोविडेंट (PPF) और सुकन्या समृद्धि अकाउंट में न्यूनतम राशी जमा करना ताकि आपके ये अकाउंट एक्टिव रहें। आपको बता दें कि अगर आप ये न्यूनतम राशि जमा नहीं करवाते हैं तो आपका अकाउंट बंद हो सकता है।

Image

अगर 31 मार्च तक नहीं किया ऐसा तो बंद हो जाएगा PPF और सुकन्या समृद्धि अकाउंट

Photo : BCCL

PPF And Sukanya Samriddhi Account: मार्च की शुरुआत हो चुकी है और ये वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी महीना है। टैक्स सेविंग के लिए इन्वेस्टमेंट करने के साथ-साथ अन्य वित्तीय कामों के लिए भी यह एक काफी महत्त्वपूर्ण समय है। ऐसा ही एक काम है अपने पब्लिक प्रोविडेंट फंड PPF और सुकन्या समृद्धि खातों में न्यूनतम राशि जमा करवाना। अगर आपके पास भी एक PPF अकाउंट है या फिर आपने भी सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवा रखा है तो आपके लिए जरूरी है कि आप अपने अकाउंट में न्यूनतम रकम जमा करवा दें वरना आपका अकाउंट बंद हो सकता है। इतना ही नहीं, इस अकाउंट को दोबारा एक्टिव करने के लिए आपको जुर्माना भी भरना पड़ेगा। आइये जानते हैं PPF और सुकन्या समृद्धि अकाउंट की न्यूनतम रकम और इनके जुर्माने के बारे में।

पब्लिक प्रोविडेंट फंडअगर आपने भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना के तहत अकाउंट खुलवा रखा है तो जरूरी है कि 31 मार्च से पहले ही आप अपने अकाउंट में 500 रुपए जमा कर दें ताकि आपका अकाउंट एक्टिव रहे। ऐसा न करने पर आपका अकाउंट बंद भी हो सकता है और आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। मान लीजिये कि आपने 4 सालों से कोई इन्वेस्टमेंट नहीं की है तो आपको अपने खाते में 200 रुपए जमा करने होंगे। हर एक साल के लिए 50 रुपए के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जाता है।

सुकन्या समृद्धि खाताआपको बता दें कि अगर आपने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलवाया है तो आपको हर साल 250 रुपए इस अकाउंट में जमा करवाने होते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपको जुर्माना भरना पड़े और आपका अकाउंट बंद हो जाए तो 31 मार्च से पहले 250 रुपए सुकन्या समृद्धि अकाउंट में जमा करवा दें। अगर आप पैसे जमा नहीं करते तो यहां भी आपको 50 रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से ही जुर्माना भरना होगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article