यूटिलिटी

UP के 2 करोड़ से अधिक किसानों का खत्म होगा इंतजार, कल खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

पीएम किसान सम्मान योजना की धनराशि ट्रांसफर होते ही उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसान सीधे तौर पर इससे लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4352.40 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।

Image

देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचेगी धनराशि।

केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान तक निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भेजेंगे। पिछले कई दिनों से देशभर के करोड़ों किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म होने वाला है।

पीएम किसान सम्मान योजना की धनराशि ट्रांसफर होते ही उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसान सीधे तौर पर इससे लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4352.40 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। यूपी के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक (22वीं किस्त) 99,032.58 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

हर साल तीन किस्त होती है ट्रांसफर

शनिवार को जारी होने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों के खाते में 4352.40 करोड़ की धनराशि आएगी। योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाती है। पीएम किसान योजना में पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। बता दें कि यह धनराशि किसानों के खातों में तीन किस्त में ट्रांसफर की जाती है।

आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने योजना की 22वीं किस्त मार्च 2026 को असम से किसानों के खाते में ट्रांसफर की थी। आपको याद दिला दें कि वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

वर्षधनराशि (करोड़ रुपये)
2018-192,238.92
2019-2011,006.87
2020-2114,432.14
2021-2215,775.52
2022-2312,454.32
2023-2413,808.48
2024-2515,594.74
2025-2613,727.85
2026-27 (अप्रैल–जुलाई)4,352.40 (यह राशि 20 जून को खाते में भेजी जाएगी)
कुल1,03,391.24

झांसी में किसानों के बीच रहेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को झांसी में किसानों के बीच रहेंगे। वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त वितरण के दौरान रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे। मुख्यमंत्री यूपीएग्रीज परियोजना खरीफ संस्करण का शुभारंभ भी करेंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article