यूटिलिटी

Indian Railways: ट्रेन में यात्रा के दौरान भूल कर भी न करें ये गलती, वरना खा सकते हैं जेल की हवा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 12:37 PM IST

Indian Railways: त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बार फिर से यात्रियों के लिए चेतावनी जारी है। इस चेतावनी में रेलवे ने एक बार फिर से उन चीजों के बारे में बताया है, जिसे यात्रा के दौरान ट्रेन में ले जाने की मनाही है। इसका उल्लघंन करनेवाले यात्रियों को जुर्माने के साथ-साथ जेल की भी सजा हो सकती है।

Image

इन चीजों के साथ ट्रेन में न करें सफर

Photo : BCCL

Indian Railways: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए कई ऐसी चीजों को प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में डाल रखा है, जिससे यात्रा के दौरान दुर्घटना होने की संभावना रहती है। जैसे गैस सिलेंडर, किरोसिन, पेट्रोल, माचिस आदि।

दरअसल ट्रेनों में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ साल पहले पाकिस्तान में एक ट्रेन में सिलेंडर के ब्लास्ट करने के बाद दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि भारत में ऐसी दुर्घटनाएं कम ही देखने को मिलती हैं, फिर भी रेलवे हमेशा सतर्क रहता है और समय-समय पर यात्रियों को याद भी दिलाते रहता है।

आइए जानते हैं किन-किन चीजों के साथ यात्रा करना है प्रतिबंधित

  • आप गैस सिलेंडर के साथ यात्रा नहीं कर सकते हैं।
  • आप विस्फोटक, पटाखे के साथ यात्रा नहीं कर सकते हैं।
  • आप पेट्रोल या अन्य ज्वलनशील पदार्थ के साथ यात्रा नहीं कर सकते हैं।
  • आप एसिड के साथ यात्रा नहीं कर सकते हैं।
  • सूखी घास और स्टोव के साथ भी आप यात्रा नहीं कर सकते हैं।
  • आप ट्रेन में स्मोकिंग करते हुए यात्रा नहीं कर सकते हैं।
अगर आपने ऐसा किया तो क्या होगा

यदि कोई व्यक्ति, धारा 67 के उल्लंघन में, अपने साथ कोई खतरनाक सामान ले जाता है या ऐसे माल को रेल प्रशासन को वहन के लिए सौंपता है, तो उसे एक अवधि के लिए कारावास, जिसे तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है, या जुर्माने से दंडित किया जा सकता है। किसी-किसी मामले में जुर्माना और सजा दोनों हो सकते हैं। साथ ही रेलवे पर ऐसे माल लाने के कारण होने वाली किसी भी हानि, चोट या क्षति के लिए भी यात्री ही उत्तरदायी होगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article