यूटिलिटी

अब गाड़ियों में लगेंगे Toll Plate, बंद होंगे देशभर के टोल प्लाजा, जानें क्या है GPS बेस्ड नया सिस्टम

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 13, 2022, 06:47 AM IST

Toll Plate, GPS Toll Collection: केंद्र सरकार अब इलेक्ट्रिक टोल प्लाजा के बाद जीपीएस के जरिए टोल वसूलने की तैयारी में है। इस तकनीक के जरिए गाड़ियों के नंबर प्लेट को स्कैन कर टोल की राशि बैंक खाते से काट ली जाएगी। हालांकि इसके लिए गाड़ियों के नंबर प्लेट में बड़ा बदलाव किया जाएगा।

Image

नंबर प्लेट में बड़ा बदलाव

KEY HIGHLIGHTS
  • टोल कलेक्शन के लिए लागू होगा जीपीएस सिस्टम।
  • गाड़ियों के नंबर प्लेट में किया जाएगा बड़ा बदलाव, जीपीएस सिस्टम होगा अटैच
  • टोल पर लंबी लाइनों से मिलेगी मुक्ति।

Toll Plate: अब आपको टोल प्लाजा पर रुककर टोल नहीं जमा करना होगा। जी हां यह सुनकर आप चकित हो उठे होंगे, लेकिन आपको बता दें आने वाले समय में देशभर के तमाम राजमार्गों से टोल प्लाजा हटा दिए जाएंगे। दरअसल इलेक्ट्रिक टोल प्लाजा (Toll Plaza) के बाद सरकार अब जीपीएस तकनीक से टोल वसूलने की तैयारीमें है। टोल कलेक्शन के लिए जीपीएस सिस्टम (GPS Toll System) लागू होने के बाद हाइवे से टोल नाके हटा दिए जाएंगे। इससे नेशनल हाइवे पर लोगों को रुककर टोल नहीं जमा करना होगा।

ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और IIM कलकत्ता की एक रिपोर्ट के मुताबिक टोल नाकों पर गाड़ियों के खड़े रहने से करीब 1 लाख करोड़ रुपये का तेल बर्बाद होता होता है और टोल प्लाजा पर लगे जाम के कारण गाड़ियों के वक्त पर ना पहुंचने से हर साल करीब 45 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होता है यानी कुल मिलाकर टोल नाकों की वजह से देश को 1 लाख 45 हजार करोड़ का नुकसान (Toll Number Plate) होता है। ऐसे में आपके जेब व देश के आर्थिक नुकसान को बचाने के लिए जल्द ही जीपीएस सिस्टम शुरू होने जा रही है।

इस तकनीक के जरिए गाड़ियों के नंबर प्लेट को स्कैन किया जाएगा। साथ ही आप जैसे ही टोल प्लाजा क्रॉस करेंगे वैसे ही आपके बैंक खाते से टोल की राशि काट ली जाएगी। इस सिस्टम की जानकारी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बीते वर्ष संसदीय सत्र के दौरान दिया था। इससे टोल वसूली में हो रही धांधलेबाजी को पर भी रोक लगेगी। जीपीएस के माध्यम से आपके बैंक खाते से ठीक उतने ही पैसे काटे जाएंगे जितनी आप दूरी तय करेंगे। हालांकि इसके लिए गाड़ियों के नंबर प्लेट को बदला जाएगा।

नंबर प्लेट में किया जाएगा बड़ा बदलाव

अब गाड़ियों में लगा नंबर प्लेट सामान्य नहीं होगा बल्कि इसमें जीपीएस सिस्टम होगा। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने नई गाड़ियों में जीपीएस नंबर प्लेट लगाने का आदेश दे दिया है। वहीं पुरानी गाड़ियों में पुरानी नंबर प्लेट को हटाकर नई नंबर प्लेट लगाना होगा। इसमें नंबर प्लेट से जीपीएस सिस्टम अटैच होगा। साथ ही एक सॉफ्टवेयर लगाया जाएगा, जिससे टोल प्लाजा पर पहुंचते ही खुद ब खुद टोल कट जाएगा। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली लंब कतारों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही आपको अपनी दूरी के हिसाब से टोल जमा करना होगा। वहीं टोल में रही धांधली पर भी रोक लगाई जा सकेगी।

बैंक खाते से कटेगा टोल टैक्स

टोल जमा करने के लिए आपको लंबी लाइन में खड़े होकर या फिर टोल जमा करवाने के लिए किसी का इंतजार नहीं करना होगा। रोड की एंट्री पर कैमरा लगाया जाएगा। जीपीएस के माध्यम से आपका नंबर प्लेट स्कैन हो जाएगा। जहां तक आप दूरी तय करेंगे उतना पैसा आपके पंजीकृत बैंक खाते से काट लिया जाएगा यानी अब हाइवे पर ना ही टोल होगा और ना ही आपको कोई रोकने वाला।

जीपीएस के जरिए टोल की राशि होगी तय

अब जीपीएस के जरिए आपके टोल की राशि तय होगी। बता दें अभी प्रति 60 किलोमीटर पर टोल प्लाजा हाइवे पर होता है यानि कम से कम आपको 60 किलोमीटर का टोल टैक्स आपको देना होता है। आप भले ही कम चलें लेकिन आपको पूरी राशि का भुगतान करना होता है। लेकिन जीपीएस सिस्टम लागू होने के बाद यदि आप 30 किलोमीटर की दूरा तय कर हाइवे से उतर जाते हैं, तो आपको 30 किलोमीटर का टैक्स जमा करना होगा।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article