यूटिलिटी

इस दिन से बदलने जा रहे Fastag के नियम, जुर्माने से बचना है तो फौरन जानें

हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन (NPCI) द्वारा फास्टैग के नियमों में जरूरी बदलाव किये गए हैं। अगर आप भी हाइवे पर नियमित रूप से सफर करते हैं और कार के शीशे पर फास्टैग लगा है तो आपको नए नियम जान लेने चाहिए वरना आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है और परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। नए नियमों के मुताबिक अगर टोल पर फास्टैग स्कैन होने से कम से कम 10 मिनट और ज्यादा से ज्यादा 60 मिनट ब्लैकलिस्ट रहा है तो फास्टैग से पेमेंट नहीं होगी।

Image

इस दिन से बदलने जा रहे Fastag के नियम

Photo : iStock

Fastag New Rules: टोल प्लाजा पर मौजूद लंबी-लंबी कतारों से बचने के लिए लोग कार में फास्टैग लगाते हैं। अगर आपकी कार में भी फास्टैग लगा है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम ही हो सकती है। दरअसल हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन (NPCI) द्वारा फास्टैग के नियमों में जरूरी बदलाव किये गए हैं। अगर आप भी हाइवे पर नियमित रूप से सफर करते हैं और कार के शीशे पर फास्टैग लगा है तो आपको नए नियम जान लेने चाहिए वरना आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है और परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा।

क्या होंगे नए नियम

NPCI द्वारा 28 जनवरी 2025 को फास्टैग के नए नियम जारी किये गए थे। ये नियम 17 फरवरी 2025 से लागू किये जाएंगे। नए नियमों के मुताबिक अगर टोल पर फास्टैग स्कैन होने से कम से कम 10 मिनट और ज्यादा से ज्यादा 60 मिनट ब्लैकलिस्ट रहा है तो फास्टैग से पेमेंट नहीं होगी। हालांकि यूजर्स को 70 मिनट का समय मिलेगा और इस दौरान वो अपने फास्टैग में सुधार कर सकते हैं।

किन यूजर्स को होगा नुकसान, किन्हें फायदा

मान लीजिये कि टोल के पास पहुंचने से पहले आपका फास्टैग ब्लैकलिस्टेड है लेकिन आप इसे रिचार्ज कर लेते हैं। ऐसे में आपको टोल की दोगुनी रकम का भुगतान करना होगा। वहीं अगर आपका टोल ब्लैकलिस्टेड है और आप फास्टैग स्कैन करने के कम से कम 10 मिनट के भीतर या अधिकतम 60 मिनट के भीतर रिचार्ज कर लेते हैं तो पेमेंट हो जाएगी और आपसे सामान्य रकम ही वसूल की जाएगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article