यूटिलिटी

माता वैष्णो देवी में दर्शन के लिए श्रद्धालु ऐसे करें Online Booking, ये रहा सबसे आसान तरीका

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 27, 2022, 01:52 PM IST

Mata Vaishno Devi Temple Online Booking For Darshan: ऑनलाइन बुकिंग कराने के लिए श्रद्धालुओं को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर श्रद्धालु के तौर पर खुद को रजिस्टर करना होगा और साथ ही यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा।

Image

mata vaishno devi temple online booking

Photo : iStock

Mata Vaishno Devi Temple Online Booking For Darshan: देश समेत विदेशों से हर साल माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi)के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां आते हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board Katra) ने पवित्र तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन यात्रा रजिस्ट्रेशन (Online Travel Registration) की प्रक्रिया शुरू की हुई है। श्रद्धालु अब यात्रा एसेस कार्ड, कमरे की बुकिंग, पूजन बुकिंग समेत सभी तरह की बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं।

ऑनलाइन बुकिंग कराने के लिए श्रद्धालुओं को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर श्रद्धालु के तौर पर खुद को रजिस्टर करना होगा और साथ ही यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। अगर आप पहले से ही रजिस्टर हैं तो आप अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करें। ऑनलाइन यात्रा रजिस्ट्रेशन निशुल्क है।

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:-

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट www.maavaishnodevi.org पर जाना होगा।
  2. रजिस्टर्ड यूजर यूजरनेम और पासवर्ड एंटर करें।
  3. अगर आप रजिस्टर्ड नहीं है तो आप अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
  4. यूजरनेम और पासवर्ड एंटर करने के बाद आपको यात्रा रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
  5. अब आपको यात्री की डिटेल डालनी होगी।
  6. अब आपको जनरेट यात्रा रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद प्रिंटआउट ले लें।

आप सरस्वती धाम, जम्मू और बस स्टैंड कटरा के पास यात्रा रजिस्ट्रेशन कांउटर पर भी ऑफलाइन यात्रा रजिस्ट्रेशन भी निशुल्क है। बता दें कि तीन साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यात्रा रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article