अध्यात्म

जम्मू-कश्मीर के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करके नए साल की करें शुरूआत, हर मुराद होगी पूरी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 27, 2022, 12:38 PM IST

Jammu-Kashmir Famous Hindu Temple: अगर आप नया साल 2023 जम्मू-कश्मीर में सेलिब्रेट करने की सोच रहे हैं तो इस मौके पर आप जम्मू-कश्मीर के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। मान्यता है इन मंदिरों के दर्शन करने से व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो जाती है।

Image

New Year 2023 Celebration Destination: नए साल के मौके पर आप जम्मू-कश्मीर के इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

New Year 2023 Celebration In Jammu: धरती पर स्वर्ग के रूप में लोकप्रिय जम्मू-कश्मीर भारत का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां कई ऐसे प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। अमरनाथ (Amarnath) और वैष्णों देवी (Vaishno Devi) के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन इनके अलावा भी जम्मू-कश्मीर में कई ऐसे लोकप्रिय तीर्थस्थल हैं जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हमारे इस आर्टिकल में आप जानेंगे जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के बारे में।

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर (Famous Hindu Temples In Jammu And Kashmir)

वैष्णो माता मंदिर – Vaishno Mata Mandir

जम्मू-कश्मीर के कटरा शहर में स्थित वैष्णो माता मंदिर भारत का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहां हर साल लाखों लोग मां वैष्णो का आशीर्वाद लेने के लिए जाते हैं। वैष्णो देवी को माता रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहा पर आदिशक्ति स्वरूप महालक्ष्मी, महाकाली तथा महासरस्वती पिंडी रूप मे त्रेता युग से एक गुफा मे विराजमान हैं। वेद पुराणो के हिसाब से ये मंदिर 108 शक्ति पीठ मे भी शामिल है।

रणबीरेश्वर मंदिर (Ranbireshwar Temple)

रणबीरेश्वर मंदिर जम्मू और कश्मीर सिविल सचिवालय के सामने स्थित शलमार रोड पर स्थित है। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। माना जाता है रणबीरेश्वर मंदिर की स्थापना यहां के तत्कालीन राजा रणबीर सिंह द्वारा की गई थी। मंदिर की तीन दीवारें गणेश और कार्तिकेय के चित्रों के साथ सोने की बनी हुई हैं। मान्यताओं अनुसार मंदिर में स्थापित नन्दी जी की मूर्ति के कान में बोलकर मन्नत मागने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

रघुनाथ मंदिर (Raghunath Temple)

जम्मू शहर में स्थित रघुनाथ मंदिर जम्मू के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है जो भगवान श्री राम को समर्पित है। रघुनाथ मंदिर जम्मू-कश्मीर में राम भक्तों के लिए प्रमुख आस्था केंद्र है। रघुनाथ मंदिर से जुडी एक दिलचस्प बात ये है की इस विशाल मंदिर को बनाने में 25 साल लग गये थे जिसका निर्माण 1835 ईस्वी से शुरू होकर 1860 में पूर्ण हुआ था। इस मंदिर के परिसर में भगवान राम के मंदिर सहित सात मंदिर है जिनमे अलग-अलग देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।Vrishabha Rashifal 2023: वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2023, इस महीने में मिलेगी सुनहरी सफलता

पंचबक्तर मंदिर (Panchbakhtar Temple)

पंचबक्तर मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। जो इस शहर का सबसे प्राचीन शिवालय भी है। पंचबक्तर मंदिर जम्मू-कश्मीर के स्थानीय निवासियों के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र माना जाता है।

सुद्धमहादेव मंदिर (Sudh Mahadev)

जम्मू शहर से करीब 125 किलोमीटर दूर पटनीटॉप के पास सुद्धमहादेव का मंदिर है। जो शिव भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता ये है की यहां पर एक विशाल त्रिशूल के तीन टुकड़े जमीन में गड़े हुए हैं जो भगवान शिव के माने जाते हैं। सुध महादेव मंदिर का निर्माण आज से लगभग 2800 वर्ष पूर्व बताया जाता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article