Vaishno Devi Yatra: चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है। मां वैष्णो देवी Vaishno Devi माता भगवती का स्वरूप हैं। मान्यता है कि माता के दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मुराद पूरी होती है। 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए भी जाना (Vaishno Devi Package) जाता है। कटरा से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मां वैष्णों देवी के मंदिर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। देवी भगवती का यह मंदिर वैंक्टेश्वर मंदिर के बाद दूसरा सबसे बड़ा और देखा जाने वाला तीर्थ स्थल है।
पौराणिक कथाओं में वर्णित के अनुसार देवी भगवती ने अपने परम भक्त श्रीधर की भक्ति से प्रसन्न होकर उसकी जान बचाई और पूरे श्रष्टि को अपने अस्तित्व का प्रमाण (Vaishno Devi by Train) दिया था। बता दें बचपन में माता का नाम त्रिकुटा था, वहीं श्रीहरि भगवान विष्णु के वंश में जन्म होने के बाद माता वैष्णवी कहलाई। अक्सर नये साल की शुरुआत श्रद्धालु वैष्णों देवी से करते हैं। ऐसे में यदि आप भी माता के दर्शन के लिए वैष्णों देवी जानें की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए कम खर्चे में वैष्णों देवी पहुंचने के लिए सड़क मार्ग रेल मार्ग व वायु मार्ग की पूरी जानकारी लाए हैं। साथ ही यहां आप माता के दर्शन हेतु ऑनलाइन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं और कटरा से वैष्णों देवी के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर सकते हैं।
नई दिल्ली से वैष्णो देवी कैसे पहुंचें
नई दिल्ली से कटरा मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए सड़क मार्ग, रेल मार्ग और वायु मार्ग की सेवाएं उपलब्ध हैं। यदि आप सड़क मार्ग से मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए कटरा जानें की योजना बना रहे हैं, तो नई दिल्ली से वैष्णों देवी के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा उपलब्ध है। आपको आनंद विहार और कश्मीरी गेट बस अड्डे से कटरा के लिए डायरेक्ट बस मिल जाएगी। बता दें दिल्ली से वैष्णों देवी की दूरी कुल 650 किलोमीटर है।रेलमार्ग से कैसे पहुंचें वैष्णो देवी
बता दें दिल्ली से कटरा के लिए कुल 20 ट्रेन हैं। जिसमें जम्मी मेल, हापा एवीडीके एक्सप्रेस, वंदे मातरम समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। साथ ही आईआरसीटीसी आए दिन वैष्णों देवी के लिए सस्ते टूर पैकेज निकालता है। यहां आप कम खर्चे में मां वैष्णों देवी के दर्शन कर सकते हैं। आप इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ट्रेन की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा स्टेशन पर जाकर खिड़की से भी रिजर्वेशन करवा सकते हैं। ध्यान रहे हवाई मार्ग से वैष्णों देवी जाना संभव नहीं है, कोशिश करें कि कटरा से हेलीकॉप्टर सर्विस लें।माता के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें
यदि आप माता के दर्शन के लिए लंबी लाइन से बचना चाहते हैं, तो मां वैष्णो के दर्शन हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बता दें कोरोना काल के बाद माता से दर्शन हेतु रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। RFID कार्ड से पहले पर्ची लेना पड़ता था।आरएफआईडी पूरी तरह से चिपयुक्त कार्ड है, जो सर्वर के साथ कनेक्ट होता है। इससे श्रद्धालु हर समय श्राइन बोर्ड के नजर में रहेंगे। बोर्ड ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि आपदा के दौरान इस कार्ड के जरिए श्रद्धालुणों को ढूंढने में मुश्किल ना हो।
