यूटिलिटी

महिला सम्मान बचत बनाम बैंक FD में कौन बेहतर, जानें रिटर्न से लेकर टैक्स छूट की डिटेल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 8, 2023, 06:11 PM IST

MSSC vs Bank FD: महिलाओं के लिए एक खास सेविंग स्कीम में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) शामिल है। इसमें महिलाओं को उनकी सेविंग पर काफी शानदार इंटरेस्ट रेट मिलता है।

Image

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र

Photo : iStock

MSSC vs Bank FD: महिलाओं के लिए एक खास सेविंग स्कीम में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) शामिल है। इसमें महिलाओं को उनकी सेविंग पर काफी शानदार इंटरेस्ट रेट मिलता है। अब ऐसे में कई महिलाओं सोच रही हैं कि महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र या फिर बैंक एफडी में कहां पर उनको ज्यादा फायदा मिलेगा। तो आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

MSSC पर कितना है इंटरेस्ट रेट

महिला सम्मान बचत पत्र (MSSC) केवल दो साल के लिए ही वैलिड है। साथ ही पोस्ट ऑफिस की तरफ से संचालित होने वाली इस योजना में महिलाओं को 7.5 फीसदी सालाना के हिसाब से इंटरेस्ट रेट का फायदा दिया जा रहा है। योजना में महिलाएं केवल 1,000 रुपये से भी अपना निवेश शुरू कर सकती हैं। वहीं पैसा जमा करने की मैक्सिमम लिमिट 2 लाख रुपये तक है। इस पर इंटरेस्ट रेट क्वाटर्ली मिलता है पर मेच्योरिटी के वक्त इसका भुगतान होता है। वहीं योजना में एक साल पूरा होने पर जमा की गई रकम का 40 फीसदी हिस्सा निकाला भी जा सकता है।

खाता धारक की मृत्यु हो जाने पर इसे बंद भी कर सकते हैं। इसके अलावा, आप खाते को खोलने के छह महीने के भीतर बिना कोई कारण बताए जुर्माना के साथ बंद कर सकते हैं। अगर आप इस योजना से समय से पहले पैसा निकालते हैं, तो ब्याज दर में 2 प्रतिशत अंक की कटौती की जाएगी। ऐसे में आपको 5.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में निवेश करने पर कोई आयकर लाभ नहीं होगा। इसके अलावा, महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र पर मिला ब्याज आपके लिए लागू आयकर स्लैब के अनुसार कर होगा।

बैंक एफडी पर ये फायदा

वहीं अगर हम अलग अलग बैंक एफडी की बात करें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC, ICICI और एक्सिस बैंक में ग्राहकों को लगभग 7-8% के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। SBI में दो साल की एफडी पर 6.8 फीसदी, HDFC बैंक में 7 फीसदी और ICICI बैंक में दो साल की एफडी पर 7.1 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट का फायदा मिल रहा है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की दो साल की एफडी पर 7.2 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट दिया जा रहा है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article