Mahila Saksham Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार द्वारा तय किये गए प्रमुख लक्ष्यों में से एक है। यही वजह है कि विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं की संख्या बढ़ रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय स्वतंत्रता बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ हाल ही में इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने महिला सक्षम योजना (Mahila Saksham Yojana) की शुरुआत की है। आइये जानते हैं यह योजना क्या है और किन महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
किन महिलाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता?
महिला सक्षम योजना के तहत केवल उन महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना को विशेष रूप से स्वयंसेवक समूह की सदस्य महिलाओं की आर्थिक बेहतरी के लिए तैयार किया गया है। इस योजना को केंद्र की दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पहल के तहत शुरू किया गया है। वित्तीय आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करके महिला उद्यमियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय की 'लखपति दीदी योजना' (Lakhpati Didi Yojana) पर आधारित है।
लखपति बनेंगी महिलाएं
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि यह योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय की लखपति दीदी योजना पर आधारित होंगी। आर्थिक उन्नति के साथ-साथ इस योजना का उद्देश्य को महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लाख रुपये की न्यूनतम आय प्रदान करना भी है, जिसके लिए उद्यमशीलता को भी माध्याम बनाया जा सकता है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने एक बयान में कहा, ''योजना का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ये महिलाएं वित्तीय सहायता और उद्यमशीलता के जरिये प्रति परिवार कम से कम एक लाख रुपये की स्थायी वार्षिक आय अर्जित करें।''
इनपुट-भाषा
