LPG cylinder price: हाल ही में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। भारत में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो चुकी हैं। हालांकि, हर शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग होती हैं। ऐसे में हर शहर में रहने वाले व्यक्ति को गैस सिलेंडर की अलग कीमत चुकानी पड़ सकती है। आपके शहर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कितनी है, इसकी जानकारी आप घर बैठे अपने फोन से ले सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको एलपीजी गैस सिलेंडर का प्राइस चेक करने का ही तरीका बता रहे हैं-
एलपीजी गैस सिलेंडर की ताजा कीमतें ऐसे करें चेक
- एलपीजी गैस सिलेंडर का प्राइस चेक करने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
- इसके लिए https://iocl.com/indane-cooking-gas-overview लिंक के जरिए कुकिंग गैस की कीमत चेक कर सकते हैं।
- इस पेज पर नीचे की ओर आपको हर शहर के आगे 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत नजर आ जाएगी।
- पहले पेज पर आपको दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत दिखेगी।
- अगर आप किसी दूसरे शहर में रहते हैं तो अदर सिटीज के आगे क्लिक हियर पर क्लिक कर सकते हैं।
- अगले पेज पर आपको स्टेट, डिस्ट्रिक्ट और डिस्ट्रिब्यूटर की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इस जानकारी को दर्ज करने के साथ ही आपको स्क्रीन पर कीमत की जानकारी मिल जाएगी।
एलपीजी गैस सिलेंडर की पिछली कीमतें ऐसे करें चेक
- इसी वेबसाइट पर आप एलपीजी गैस सिलेंडर की पिछली कीमतें भी चेक कर सकते हैं।
- इसके लिए https://iocl.com/indane-cooking-gas-overview लिंक पर क्लिक करें।
- इस पेज पर नीचे की ओर आपको Previous Price का विकल्प नजर आएगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर की पिछली कीमतें चेक कर सकेंगे।
हालांकि, इस पेज पर आपको चार महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में ही घरेलू गैस सिलेंडर की पिछली कीमतों की जानकारी मिलेगी। साथ ही, यह भी जान सकते हैं कि आखिरी बार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कब और कितनी बढ़ी थी।
