HDFC Bank: एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। नये साल से पहले बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। क्रेडिट कार्ड धारक बचत खाते से पैसा 5 फीसदी दर पर ट्रांसफर कर सकेंगे। साथ ही बैंक रिवार्ड सिस्टम में भी बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कार्ड के आधार पर रिवार्ड सिस्टम निर्धारित किए जाएंगे। आप इन रिवार्ड प्वाइंट्स से फ्लाइट की टिकट, होटल में पेमेंट या फिर शॉपिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि रिवार्ड प्वाइंट्स पर सरकारी ट्रांजेक्शन पर कुछ खास कार्ड पर ही दिए जाते हैं। एजुकेशन से जुड़े ट्रांजेक्शन पर भी रिवार्ड प्वाइंट दिए जाते हैं।
बता दें यह नियम 1 जनवरी 2023 से लागू किया जाएगा। साथ ही एचडीएफसी बैंक द्वारा ग्राहकों को भेजे गए एक एसएमएस के मुताबिक, बैंक थर्ड पार्टी मर्चेंट के जरिए लगने वाले रेंट के भुगतान में भी बड़ा बदलाव करने वाला है। बैंक ट्रांजेक्शन की कुल राशि पर 1 फीसदी शुल्क लगाने की तैयारी में है।
रिवार्ड प्वाइंट्स और फी स्ट्रक्चर में बदलाव
एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए अहम सूचना है। बैंक ने रिवार्ड प्वाइंट्स और फी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है। नये साल से किराए के भुगतान पर रिवार्ड प्वाइंट नहीं दिया जाएगा। एजुकेशन से जुड़े ट्रांजेक्शन पर भी रिवार्ड प्वाइंट्स सीमित कर दिए जाएंगे।साथ ही रिवार्ड्स प्वाइंट्स सरकारी ट्रांजेक्शन पर ही दिया जाएगा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजेक्शन को लेकर भी बैंक ने फीस में बदलाव किया है। यदि कोई भारतीय विदेश में जाकर किसी स्टोर पर पेमेंट या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करता है तो इसके बदले 1 प्रतिशत शुल्क जमा करना होगा।
