LIC Premium Payment Online Facility Through WhatsApp bot : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने डिजिटल सेवा विस्तार की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए व्हाट्सएप बॉट के माध्यम से प्रीमियम भुगतान की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। इस सेवा का उद्देश्य ग्राहकों को अधिक सरल, तेज और सुलभ विकल्प प्रदान करना है। LIC ने एक बयान में कहा कि यह विकल्प LIC ग्राहकों को प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान करने का एक और विकल्प प्रदान करेगा।
8976862090 नंबर पर उपलब्ध सेवा
LIC ने जानकारी दी कि ग्राहक व्हाट्सएप नंबर 8976862090 के माध्यम से अपनी देय पॉलिसियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और यूपीआई, नेटबैंकिंग या कार्ड का उपयोग कर भुगतान कर सकते हैं। भुगतान से लेकर रसीद प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया व्हाट्सएप इंटरफेस के भीतर पूरी की जा सकती है।
सीईओ सिद्धार्थ मोहंती का बयान
LIC के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि यह सेवा ग्राहकों को किसी भी स्थान और किसी भी समय प्रीमियम भुगतान की सुविधा प्रदान करती है। उन्होंने इसे ऑपरेशनल दक्षता और ग्राहक संतुष्टि को बढ़ाने वाला कदम बताया।
2.2 करोड़ पंजीकृत ग्राहक
LIC के अनुसार, इसके ग्राहक पोर्टल पर 2.2 करोड़ से अधिक पंजीकृत ग्राहक हैं और प्रतिदिन 3 लाख से अधिक ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करते हैं।
