यूटिलिटी

LIC Scheme: एलआईसी की जोरदार स्कीम, एक बार करें निवेश फिर हर महीने मिलेगी पेंशन

LIC Schemes: ​​LIC कई तरह की स्कीम चलाती है और लॉन्च भी करती हैं और इसकी पॉलिसियां लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी है। ऐसी ही एक स्कीम है LIC जीवन अक्षय पॉलिसी। LIC जीवन अक्षय पॉलिसी को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदी जा सकती है।

Image

LIC Jeevan Akshay Policy

Photo : Times Now Digital

LIC Schemes: देश में जब भी लाइफ इंश्योरेंस की बात होती है, तो सभी के दिमाग में एक ही नाम घूमता है और वो नाम है भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)। इस बीमा कंपनी के पास हर उम्र के लोगों के लिए बेहतरीन पॉलिसी हैं। LIC के पास देश की अन्य बीमा कंपनियों के मुकाबले मार्केट में अधिक हिस्सेदारी है। LIC ने लोगों का विश्वास जीता है क्योंकि यह अपने निवेशकों को अपना भविष्य सुरक्षित की सुविधा देती है।

LIC कई तरह की स्कीम चलाती है और लॉन्च भी करती हैं और इसकी पॉलिसियां लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी है। ऐसी ही एक स्कीम है LIC जीवन अक्षय पॉलिसी। हालांकि, यह स्कीम अन्य पॉलिसियों से थोड़ी अलग है।

एक बार के निवेश पर पेंशन

LIC जीवन अक्षय पॉलिसी को खरीदने के लिए आपको एक बार एक निश्चित राशि का निवेश करना होगा और फिर 20,000 रुपये तक की मासिक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। बीमाकर्ता के पास एकमुश्त राशि जमा होने से आपको मासिक किश्तों का भुगतान करने के तनाव से राहत मिलेगी। यदि आप LIC जीवन अक्षय पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो आपका निवेश एक पूर्व निर्धारित समय सीमा के बाद रिटर्न जेनरेट करने लगेगा।

कौन खरीद सकता है?

LIC जीवन अक्षय पॉलिसी को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदी जा सकती है और यह 30 से 85 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है। इस पॉलिसी के लिए न्यूनतम सिंगल प्रीमियम निवेश 1 लाख रुपये है और इस पॉलिसी से प्राप्त होने वाली न्यूनतम पेंशन 12,000 रुपये है। LIC जीवन अक्षय पॉलिसी 10 साल के सिंगल और ज्वाइंट बीमा पॉलिसी के लिए उपलब्ध है।

अब सवाल यह उठता है कि आप इस पॉलिसी से प्रति माह 20,000 रुपये की मासिक पेंशन कैसे कमा सकते हैं। अगर आप हर महीने 20,000 कमाना चाहते हैं, तो आपको एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी में 40,72,000 रुपये की राशि की एकमुश्त निवेश करनी होगी।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article