यूटिलिटी

Fake Website: कहीं आपने तो फर्जी वेबसाइट से नहीं किया कोई ऑर्डर, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 15, 2022, 01:19 PM IST

How To Identify a Fake Website: सबसे बड़ी बात ये है कि ऑनलाइन के इस जमाने में फर्जीवाड़ा भी धड़ल्ले से हो रहा है। अच्छी वेबसाइट्स से मिलते जुलते नाम से वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी की जा रही है।

Image

कहीं आपने तो फर्जी वेबसाइट से नहीं किया कोई ऑर्डर।

Photo : iStock

How To Identify a Fake Website: आज का जमाना ऑनलाइन (Online) का है। हर कोई शख्स आज के समय में शॉपिंग, ऑर्डर, बिल, फीस, मनी ट्रांसफर समेत कई सभी चीजें ऑनलाइन ही कर रहा है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि ऑनलाइन के इस जमाने में फर्जीवाड़ा (Forgery) भी धड़ल्ले से हो रहा है। अच्छी वेबसाइट्स (Websites) से मिलते जुलते नाम से वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी की जा रही है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप नकली वेबसाइट (Fake Website) की पहचान कैसे कर सकते हैं।

इन तरीकों से करें नकली वेबसाइट की पहचान:-

URL में https और Lock का निशान जरूर देखें

किसी भी वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद सबसे पहले उसके यूआरल में https और Lock का निशान जरूर देखना चाहिए। आपने जो वेबसाइट ओपन की है, अगर उसमें https:// न दिखे तो समझिये कि आप किसी फर्जी साइट पर हैं और तुरंत उस वेबसाइट को बंद कर दीजिए।

कैश ऑन डिलीवरी का नहीं होता ऑप्शन

आमतौर पर हर किसी साइट पर कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन रहता है। लेकिन नकली वेबसाइट पर कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन होता ही नहीं है। अगर आपको ऐसा किसी वेबसाइट में देखने को मिले तो समझिए कि आप किसी फर्जी वेबसाइट पर हो।

वेबसाइट के बारे में गूगल में करें सर्च

अगर आपको किसी वेबसाइट के फर्जी होने या फिर मन में किसी चीज को लेकर संदेह हो तो आपको उस वेबसाइट के बारे में गूगल में सर्च करना चाहिए। अगर गूगल में सर्च के दौरान वेबासाइट के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी न मिले तो हो सकता है कि वेबसाइट फर्जी हो।

वेबसाइट के संपर्क पेज की अच्छी तरह से करें जांच

कंपनी से संपर्क करने के ऑप्शन्स की समीक्षा करें। अगर आपको एक से अधिक विकल्प (फोन, ईमेल, लाइव चैट या फिजिकल ए़ड्रेस) दिखाई नहीं देते हैं तो सावधानी से आगे बढ़ें।

हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से बताए गए तरीकों से अब आप असली और नकली वेबसाइट आसानी से पहचान पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article