यूटिलिटी

कहीं आपकी थाली में रखा चावल मिलावटी तो नहीं, खुद ऐसे करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 3, 2023, 04:18 PM IST

Rice Check Real or Fake: खाने-पीने की चीजों में भी लोग धड़ल्ले से मिलावट करते हैं। चावल भी उन्हीं चीजों में से एक है, जिसमें मिलावट की जाती है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि हम जिस चावल को खरीदकर अपने घर ले जा रहे हैं, वह असली भी है या नहीं। आम आदमी असली चावल की पहचान आसानी से नहीं कर पाता है।

Image

Rice Check Real or Fake

Photo : iStock

Rice Check Real or Fake: आज के समय में सबसे जरूरी चीज ये हैं कि हम जिस चीज को खरीद रहे हैं, वह असली है या फिर नकली या उसमें मिलावट की गई है। खाने-पीने की चीजों में भी लोग धड़ल्ले से मिलावट करते हैं। चावल (Rice) भी उन्हीं चीजों में से एक है, जिसमें मिलावट की जाती है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि हम जिस चावल को खरीदकर अपने घर ले जा रहे हैं, वह असली भी है या नहीं। आम आदमी असली चावल की पहचान आसानी से नहीं कर पाता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि वह असली चावल की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको बताते हैं कि आप असली चावल की पहचान कैसे कर सकते हैं।

खुद ऐसे करें असली-नकली चावल की पहचान:-

  • एक गिलास पानी लेकर उसमें एक बड़ा चम्मच कच्चे चावल डालें और कुछ देर तक हिलाते रहें। अगर चावल ऊपर तैरता दिखे तो समझ लीजिए कि वह प्लास्टिक का चावल है। असली चावल पानी पर तैरता नहीं है।
  • एक हाथ में चावल लें और उसे लाइटर से जला लें और देखें कि चावल से प्लास्टिक की गंध निकलती है या नहीं। अगर चावल से प्लास्टिक की गंध निकलती है समझ लीजिए कि वह मिलावटी प्लास्टिक चावल है।
  • थोड़े से चावल लें और उन्हें बहुत गरम तेल में डाल दें। अगर यह प्लास्टिक के चावल हैं, तो ये पिघल जाएगा और बर्तन के तल पर एक साथ चिपक जाएंगे।
  • चावल उबालने के बाद इसमें से कुछ को एक बोतल में डालकर 3 दिन के लिए छोड़ दें। अगर फफूंदी नहीं दिखती है, तो आपका चावल नकली है। प्लास्टिक के चावल किसी भी मौसम में फफूंदी नहीं लगाएंगे।

हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली-नकली चावल की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article