यूटिलिटी

कहीं आपके मुंह में रखा काजू नकली तो नहीं, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 23, 2023, 02:46 PM IST

Cashew Check Real or Fake: काजू (Cashew) एक ऐसा ड्राई फ्रूट (Dry Fruit) ​है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। लेकिन मिलावट के इस दौर में नकली काजू (Fake Cashew) भी धड़ल्ले से बिक रहा है। ऑफलाइन (Offline) हो या ऑनलाइन (Online) , दोनों जगहों से काजू खरीदना काफी रिस्क है।

Image

Cashew Check Real or Fake

Photo : iStock

Cashew Check Real or Fake: काजू (Cashew) एक ऐसा ड्राई फ्रूट (Dry Fruit) है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। लेकिन मिलावट के इस दौर में नकली काजू (Fake Cashew) भी धड़ल्ले से बिक रहा है। ऑफलाइन (Offline) हो या ऑनलाइन (Online) , दोनों जगहों से काजू खरीदना काफी रिस्क है।

ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि हम अगर काजू खरीदें तो कैसे पता करें कि हम जो काजू खरीद रहे हैं, वह असली है या नकली। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली काजू की पहचान कर सकते हैं।

इन तरीकों से करें असली-नकली काजू की पहचान:-

  1. काजू की असली पहचान आप उसके साइज से भी कर सकते हैं। दरअसल ज्यादातर असली काजू एक इंच लंबा और हल्का मोटा होता है। वहीं नकली काजू का साइज में काफी अंतर देखने को मिलता है।
  2. असली काजू की पहचान उसकी खुशबू से भी चेक कर सकते हैं। दरअसल असली काजू को सूंघने पर उसमें से आपको सौंधी और भीनी खुशबू सूंघने को मिलेगी। वहीं नकली काजू को सूंघने पर आपको तेल की खुशबू मिलेगी।
  3. काजू की पहचान आप उसके रंग से भी कर सकते हैं। असली काजू का रंग बिल्कुल सफेद होता है और नकली काजू का रंग हल्का पीला होता है।
  4. इसके अलावा आप असली काजू की पहचान खाकर भी कर सकते हैं। दरअसल असली काजू खाते समय दांतों में बिल्कुल भी नहीं चिपकेगा। वहीं नकली काजू खाने पर दांतों में आसानी से चिपक जाता है।

हमें उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीकों की मदद से अब आप आसानी से असली और नकली काजू की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article