यूटिलिटी

कहीं आप भी नहीं खा रहे नकली केसर, इन तरीकों से खुद करें असली केसर की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 22, 2023, 02:12 PM IST

Saffron Kesar Check Real or Fake: केसर दुनिया में सबसे महंगे मसालों में से एक है और इसमें भी मिलावट की जा रही है। ठंड के मौसम में केसर की डिमांड बढ़ने के साथ ही बाजार और ऑनलाइन मार्केट में भी केसर नकली या फिर उसमें मिलावट के मामले सामने आ रहे हैं।

Image

Saffron Kesar Check Real or Fake

Photo : iStock

Saffron Kesar Check Real or Fake: आज के इस दौर में करीब-करीब हर चीज नकली या फिर उसमें मिलावट हो रही है। खाने-पीने की चीजों में भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। केसर (Saffron) दुनिया में सबसे महंगे मसालों में से एक है और इसमें भी मिलावट की जा रही है। ठंड के मौसम में केसर (Kesar) की डिमांड बढ़ने के साथ ही बाजार और ऑनलाइन मार्केट में भी केसर नकली या फिर उसमें मिलावट के मामले सामने आ रहे हैं।

केसर खाने से आप कई बीमारियों से बचने के साथ ही फिट रहते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि हम केसर की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से अब आप आसानी से पता कर सकेंगे कि आपके हाथ में रखी जो केसर है, वह असली है या फिर नकली।

इन तरीकों से करें असली केसर की पहचान:-

  1. केसर की पहचान करने का सबसे आसान तरीका ये हैं कि आप उसे चखें। अगर केसर को चबाने पर हल्की कड़वाहट आए तो ये असली केसर है, वहीं स्वाद ज्यादा मीठा होने पर समझ लीजिए कि आप नकली केसर खा रहे हैं।
  2. बेकिंग सोडा से भी आप आसानी से असली केसर की पहचान कर सकते हैं। केसर चेक करने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में बेकिंग सोडा को घोलें और फिर उसमें केसर के दो टुकड़ों को डालें। अगर पानी में केसर लाल रंग छोड़ता है तो जान लीजिए कि ये नकली केसर है और वहीं केसर अगर पीला रंग छोड़ता है तो समझ लीजिए कि ये असली केसर है।
  3. केसर की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप केसर को हाथ में लेकर उसे दबाएं। अगर केसर टूट जाता है तो समझिए वह असली है, वहीं अगर वह नहीं टूटता है तो मतलब वह नकली केसर है।

हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली केसर का पता लगा पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article