यूटिलिटी

Juice Jacking: पब्लिक पोर्ट से कर रहे हैं फोन चार्ज, जूस जैकिंग ना कर दे काम तमाम; RBI ने दिया निर्देश

RBI on Juice Jacking: भारत का केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) आये दिन आपको वित्तीय संकटों से बचाने के लिए काफी महत्त्वपूर्ण फैसले लेता रहता है। अब हाल ही में RBI ने ‘जूस जैकिंग’ से बचने के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। आइये जानते हैं क्या है जूस जैकिंग और किस तरह यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही यह भी समझते हैं कि इससे बचने के लिए आप क्या कदम उठा सकते हैं?

Image

क्या है जूस जैकिंग जो कर देगा आपका काम तमाम?

Photo : iStock

Juice Jacking Meaning: दुनिया काफी तेजी से डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रही है। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को आसान बना रही है वैसे-वैसे ही टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करने वाले हमारे जीवन को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से और ज्यादा तैयार होते जा रहे हैं। अब हाल ही में जूस जैकिंग नाम के साइबर अटैक को लेकर सरकार अलर्ट नजर आ रही है। भारत के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल ही में इस साइबर अटैक से बचने के लिए कहा है।

क्या है जूस जैकिंग(What is Juice Jacking)?जूस जैकिंग एक तरह का साइबर अटैक है जो आपके फोन से डाटा चोरी कर हैकर्स तक पहुंचा देता है और फिर वह इस जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये समझते हैं जूस जैकिंग काम किस तरह करता है? जूस जैकिंग को अंजाम देने के लिए हैकर्स पब्लिक USB पोर्ट्स के साथ छेड़छाड़ कर उनमें सोफ्टवेयर की मदद से मालवेयर या फिर हार्डवेयर में बदलाव कर देते हैं। आप जैसे ही अपना फोन किसी USB पोर्ट से कनेक्ट करते हैं यह मालवेयर आपके फोन में घुस्कार आपका निजी और वित्तीय डेटा चोरी कर लेता है।

यह भी पढ़ें:

RBI ने दी ये नसीहत(RBI on Juice Jacking)

भारत के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जूस जैकिंग को लेकर हाल ही में सावधानी भरा एक संदेश जारी किया है। अपने संदेश में RBI ने कहा है कि अपने वित्तीय और निजी डेटा को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक रहना चाहिए। RBI ने कहा है कि पब्लिक USB पोर्ट्स का इस्तेमाल करके अपने फोन को चार्ज करने और पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करके पेमेंट करने से आपका डेटा लीक हो सकता है। इसीलिए आप फोन चार्ज करने के लिए अपना निजी चार्जर ही इस्तेमाल करें या फिर पावर चार्जर साथ लेकर चलें।

कैसे करें अपना बचाव?(Tips to Avoid Juice Jacking)

अगर आप इन बातों का ध्यान रखें तो आप जूस जैकिंग से खुद का बचाव कर सकते हैं:

पब्लिक पोर्ट: फोन चार्ज करने के लिए पब्लिक USB पोर्ट का इस्तेमाल न करें

पब्लिक वाईफाई: अगर आपका फोन पब्लिक वाईफाई नेटवर्क के साथ कनेक्टेड है तो इसे डिसकनेक्ट करके ही पेमेंट करें

VPN: वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल करने से बाहरी खतरों से आप अपना बचाव कर पाएंगे

सिक्योरिटी अपडेट: अपने फोन में सिक्योरिटी अपडेट हमेशा समय-समय पर इनस्टॉल करते रहें ताकि आपके फोन का सोफ्टवेयर बेहतर और सुरक्षित रहे

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article