IRCTC Diwali, Chhath Special Trains List 2022: भारतीय रेल ने त्यौहारों के मद्देनजर इस साल कई स्पेशल ट्रेन्स चलाई हैं। ये गाड़ियां खासतौर पर दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रख कर दौड़ेंगी। ऐसे में अगर आप भी घर या कहीं और इस दौरान जाने के लिए रेल टिकट के लिए भटक रहे हों तब आपके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
हम यहां पर रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली ऐसी ही कई ट्रेनों से जुड़ी लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी यात्रा प्लान कर सकेंगे। इन सूचियों में ट्रेनों के नाम, नंबर, रूट और टाइम-टेबल आदि की जानकारी है।
देखें, स्पेशल ट्रेन्स की लिस्टः

Konkan Railway के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से यह लिस्ट शेयर की गई है। (@KonkanRailway)

यह लिस्ट दक्षिणी रेलवे ने साझा की है। (@GMSRailway)

Central Railway की ओर से यह जानकारी दी गई है। (@Central_Railway)

साउथ सेंट्रल रेलवे ने यह जानकारी टि्वटर के जरिए दी। (@SCRailwayIndia)

पश्चिमी रेलवे ने साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के बारे में इस तरह जानकारी दी है। (@WesternRly)
दरअसल, त्यौहारी सीजन में लोग महीनों से टिकट बुक कराने के लिए परेशान रहते हैं, मगर बुकिंग में मारामारी और अधिक भीड़ की वजह से कई बार उन्हें मनचाहे लोकेशन/गंतव्य तक के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है।
ऐसे में यह स्पेशल ट्रेनों यात्रियों के लिए इस घड़ी में काफी मददगार साबित होंगी। वैसे, इन रेलगाड़ियों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या फिर हेल्पलाइन नंबर का रुख कर सकते हैं। वहां आपको बिल्कुल सटीक और स्पष्ट जानकारी मिलेगी।
