यूटिलिटी

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: भारत-पाक सीजफायर के बीच कई ट्रेनें कैंसिल, सफर से पहले देखें नई लिस्ट

Train Cancelled: भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक चले संघर्ष के बाद आखिरकार सीजफायर लागू हो गया है, लेकिन अभी भी सीमावर्ती इलाकों में एहतियातन कई सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं। भारतीय रेलवे ने सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों को कैंसिल, शॉर्ट टर्मिनेट और रीशेड्यूल किया है।

Image

Train Cancelled (Image: Canva)

Train Cancelled: 10 मई यानी कल भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया। दोनों देशों के बीच शनिवार को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी। हालांकि, अभी भी सीमावर्ती इलाकों में एहतियातन कई सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं। भारतीय रेलवे ने सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों को कैंसिल, शॉर्ट टर्मिनेट और रीशेड्यूल किया है।

पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। अंबाला रेल मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

अगले कुछ दिन तक प्रभावित यह ट्रेनें

  • 15015 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस (ASR-LKU) - 14 मई 2025 को कैंसिल रहेगी।
  • 15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (LKU-ASR) - 13 मई 2025 को कैंसिल रहेगी।
  • 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस (INDB-ASR) - 9 मई 2025 को अंबाला कैंट पर शॉर्ट टर्मिनेट।
  • 12024 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस (ASR-SHC) - 10 मई 2025 को रीशेड्यूल हो सकती है।
  • 22125 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस (NGP-ASR) - 10 मई 2025 को नई दिल्ली पर शॉर्ट टर्मिनेट।
  • 22126 अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस (ASR-NGP) - 12 मई 2025 को नई दिल्ली से चलेगी।
  • 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (ASR-NDLS) - 10 मई 2025 को 35 मिनट देरी से चलेगी।
  • 12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस (NDLS-ASR) - 10 मई 2025 को कैंसिल हुई।
  • 14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (ASR-CDG) - 11 मई 2025 को कैंसिल रहेगी।
  • 14541 चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस (CDG-ASR) - 10 मई 2025 को कैंसिल हुई।
  • 14682 जलंधर सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस (JUC-NDLS) - 10 मई 2025 को कैंसिल हुई।
  • 14679 नई दिल्ली जलंधर सिटी एक्सप्रेस (NDLS-JUC) - 10 मई 2025 को कैंसिल हुई ।
  • 12054 अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस (ASR-HW) - 10 मई 2025 को कैंसिल हुई।
  • 12053 हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस (HW-ASR) - 10 मई 2025 को कैंसिल हुई।
  • 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर एक्सप्रेस (VKSP-ASR) - 9-10 मई 2025 को नई दिल्ली पर शॉर्ट टर्मिनेट।
  • 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (ASR-VKSP) - 10-11 मई 2025 को नई दिल्ली से चलेगी।
  • 12904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेंपल मेल (ASR-MMCT) - 11-14 मई 2025 को हजरत निजामुद्दीन से चलेगी।
  • 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल (MMCT-ASR) - 9-12 मई 2025 को हजरत निजामुद्दीन पर शॉर्ट टर्मिनेट।
  • 15212 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (ASR-DBG) - 11-14 मई 2025 को सहारनपुर जं. से चलेगी।
  • 15211 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस (DBG-ASR) - 9-12 मई 2025 को सहारनपुर जं. पर शॉर्ट कैंसिल।
  • 74984 फाजिल्का-कोट कपूरा एक्सप्रेस (FKA-KKP) - 10-14 मई 2025 तक कैंसिल रहेगी।
  • 74981 कोटकपूरा-फाजिल्का एक्सप्रेस (KKP-FKA) - 11-15 मई 2025 तक कैंसिल रहेगी।

नोट- यात्रा करने से पहले यात्रियों को आधिकारिक रेलवे साइट चेक करने की सलाह दी जाती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article