यूटिलिटी

IPPB Debi Card: पोस्ट ऑफिस डेबिट कार्ड के बारे में क्या जानते हैं आप, इस काम के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 28, 2024, 01:06 PM IST

IPPB Debi Card: कैशलेस ट्रांजेक्शन के बढ़ने और अधिक से अधिक कंज्यूमर्स के ई-कॉमर्स या ऑनलाइन शॉपिंग अपनाने के चलते ऐसे कार्ड का उपयोग लगातार लोकप्रिय हो रहा है। लेकिन मार्केटिंग के अभाव में पोस्ट ऑफिस डेबिट कार्ड के बारे में लोगों को कम जानकारी है।

Image

India Post Payments Bank Debit Card

Photo : iStock

IPPB Debi Card: डेबिट कार्ड किसी भी आधुनिक अर्थव्यवस्था में लेनदेन के लिए सबसे पॉपुलर इंस्ट्रूमेंट के रूप में उभरा है। कैशलेस ट्रांजेक्शन के बढ़ने और अधिक से अधिक कंज्यूमर्स के ई-कॉमर्स या ऑनलाइन शॉपिंग अपनाने के चलते ऐसे कार्ड का उपयोग लगातार लोकप्रिय हो रहा है। लेकिन मार्केटिंग के अभाव में पोस्ट ऑफिस डेबिट कार्ड के बारे में लोगों को कम जानकारी है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक RuPay वर्चुअल डेबिट कार्ड प्रदान करता है, जो आम लोगों के लिए लेनदेन में सुविधा देता है।

ट्रांजेक्शन के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक RuPay वर्चुअल डेबिट कार्ड उन सभी मर्चेंट आउटलेट्स पर स्वीकार किया जाएगा, जिन पर वीजा, मास्टरकार्ड और रुपे का लोगो लगा हो और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसियां हों। IPPB RuPay वर्चुअल डेबिट कार्ड एक डिजिटल डेबिट कार्ड है, जो किसी भी ग्राहक को किसी भी बैंक के ATM तक पहुंचने और नकद निकालने या अन्य बिजनेस करने में मदद करता है, जैसा कि किसी भी डेबिट कार्ड से किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति शॉपिंग या अन्य ट्रांजेक्शन के लिए इसका इस्तेमाल कर सकता है।

कैसे कर सकते हैं कार्ड के लिए अप्लाई

अगर आपका इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में आपका खाता है, तो आप कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपिन की मदद से कोई भी आईपीपीबी मोबाइल एप्लीकेशन में लॉगिन करें। लॉग इन करने के बाद कोई कार्ड्स पर क्लिक कर आगे बढ़ें और अपने कार्ड के लिए आवेदन करें। ऐप के जरिए कार्ड को ब्लॉक या अनब्लॉक किया जा सकता है। व्यक्ति प्रति दिन लेनदेन की अपनी सीमा भी निर्धारित कर सकते हैं। किसी भी अन्य डेबिट कार्ड की तरह, यह एक पिन के जरिए काम करता है।

इंडिया पोस्ट की वेबसाइट का कहना है कि डेबिट कार्ड यूजर अकाउंट डिटेल्स से कार्ड के लेनदेन की जांच भी कर सकता है जो आईपीपीबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article