अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: 2 अगस्त 2026 को पूरे दिन रहेगा पञ्चक, पंचांग से जानिए आज का शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 2 August 2026: सावन के चौथे दिन आज गजानन संकष्टी है। साथ ही चातुर्मास का 8वां दिन है। चलिए पंचांग से जानें 2 अगस्त 2026 की तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त, करण और योग आदि के बारे में।

Image

2 अगस्त 2026 का पंचांग

Today 2 August 2026 Panchang: 2 अगस्त 2026, रविवार के दिन का आरंभ श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि से हुआ है, जो कि रात 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि रहने वाली है। आज सावन का चौथा दिन, गजानन संकष्टी और चातुर्मास का 8वां दिन भी है। इसके अलावा नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा सुबह रहेगा, जिसका समापन रात 09 बजकर 37 मिनट पर होगा। हालांकि, नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा के बाद नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा रहेगा। आइए अब विस्तार से जानें आज के दिन (2 अगस्त 2026) की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय

आज 2 अगस्त 2026 को सूर्योदय का समय सुबह 5 बजकर 43 मिनट है, जबकि सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 11 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्रोदय रात 09 बजकर 24 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त सुबह 08 बजकर 52 मिनट पर होने वाला है।

शुभ-अशुभ योग

अतिगण्ड योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो रात 10:29 बजे समाप्त होगा। इसके बाद सुकर्मा योग रहेगा। इसके अलावा विडाल योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रात 09 बजकर 37 मिनट से लेकर कल 3 अगस्त 2026 की सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक रहने वाले हैं।

करण

करण बव से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 11:15 बजे तक रहेगा। इसके बाद बालव करण रहने वाला है, जो रात 11:15 बजे तक रहेगा। वहीं, दिन के अंत में कौलव करण रहेगा।

2 अगस्त के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:19 बजे से 05:01 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:40 बजे से 05:43 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:42 बजे से 03:36 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:11 बजे से 07:33 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:11 बजे से 08:15 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 01:09 बजे से 02:59 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 12:05 बजे से 12:49 बजे तक (3 अगस्त)

2 अगस्त के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)

  • राहुकाल: शाम 05:30 बजे से 07:11 बजे तक
  • यमगण्ड: दोपहर 12:27 बजे से 02:08 बजे तक
  • गुलिक काल: दोपहर 03:49 बजे से शाम 05:30 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: शाम 05:42 बजे से 06:18 बजे तक
  • पञ्चक: पूरे दिन
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सावन सोमवार व्रत में खा सकते हैं ये चीजें, जानें नियम

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र का विचार

  • आज पश्चिम में दिशा शूल रहेगा।
  • आज चंद्रमा का वास पश्चिम दिशा में दोपहर 03:26 बजे तक रहेगा। इसके बाद उत्तर दिशा में वास होगा।
  • राहु का वास आज उत्तर दिशा में रहेगा।
  • शिवजी का वास कैलाश में रात 11:15 बजे तक रहेगा। इसके बाद उनका नंदी पर वास होगा।
  • कुम्भ चक्र गर्भ में रहेगा।

आज किन ग्रहों का गोचर होगा?

2 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रह का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में, राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में और केतु का मघा नक्षत्र में गोचर होगा। इसके अलावा मंगल ग्रह मिथुन राशि में और चंद्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी पंचांग पर आधारित है और सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दी गई है। क्षेत्र और पंचांग भेद के अनुसार समय में अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article